मौसम ने फिर ली करवट, तेज धूप के साथ महसूस हुई गर्मी
मौसम ने फिर ली करवट, तेज धूप के साथ महसूस हुई गर्मी
Share:

भोपाल/ब्यूरो। शहर का मौसम अब धीरे-धीरे गर्म होने की संभावना है। सोमवार सुबह 9 बजे ही यहां तेज धूप महसूस की गई। तापमान 27 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दोपहर का तापमान 29 से 30 डिग्रीसे तक पहुंचेगा।वहां शाम के वक्त तापमन 25 डिग्रीसे. तक पहुंचने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे और नमी के कारण छुट-पुट वर्षा की संभावना भी है। 

मौसम केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षाेभ ट्रफ के रूप में पाकिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार अलग-अलग स्थानाें पर बनी इन चार प्रणालियाें के असर से मप्र में कुछ नमी आ रही है। खास तौर पर राजस्थान से लगे ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलाें में मिल रही नमी से इन स्थानों पर छिटपुट वर्षा जारी है। वैसे प्रदेश के अन्य संभागाें के जिलाें में वर्षा में कमी आई है। धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ रहा है। इसके और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आंध्रा काेस्ट पर बने चक्रवात यदि कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर आगे बढ़ता है तो ऐसी स्थिति में दो-तीन दिनों में पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हाेने की संभावना है। पूर्व मौसम विज्ञानी पी.के. साहा ने बताया कि 26 सितंबर यानी सोमवार को पन्ना, सतना, रीवा, छतरपुर एवं अनुपपुर जिलों में छुट-पुट वर्षा की संभावना है।

मासूम की करंट लगने से हुई मौत

हाथियों का आतंक जारी, ग्रामीण महिला की मौके पर हुई मौत

सियासी घमासान पर बोले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कांग्रेस को बताया डूबता जहाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -