रात में सोने का यह तरीका इंसान को बनाता है भाग्यशाली
रात में सोने का यह तरीका इंसान को बनाता है भाग्यशाली
Share:

हर रोज हम न जाने कितने ही लोगों से मिलते हैं। इनमें से कुछ लोग अंजान होते हैं तो कुछ पहचान के। जो अंजान होते हैं उनमें से कुछ खास बन जाते हैं तो कुछ अजनबी ही बने रहते हैं। जो खास बन जाते हैं उनके बारे में जानने की चाह हमारे मन में लगातार बनी ही रहती है। हम अक्सर उन लोगो के बारे में ही जानना चाहते हैं जिनसे हमें लगाव होता है या फिर जो हमारे करीब होते है। हम जानना चाहते हैं कि सामने वाला व्यक्ति कैसा है उसका स्वभाव कैसा है? वैसे तो अगर किसी व्यक्ति को जानना है तो उसके लिए हमें उससे बात ही करनी पड़ती है और उसके साथ समय बिताना पड़ता है लेकिन इन सब चीजों से फिर भी हम उन्हे ठीक से नहीं पहचान पाते। आज मैं यहां पर आपसे कुछ ऐसे ही विषय पर चर्चा करने वाला हूं। दरअसल ज्यातिषशास्त्र में कुछ ऐसे तरीके बताये गये हैं जिन्हे जानकर आप भी किसी भी व्यक्ति के बारे मे पता कर सकते है। 

ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति के सोने के तरीकों को बताया गया है। और उसी तरीके से उसके स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। जो व्यक्ति सोते समय अपने दोनों हाथों को सर के नीचे रख कर सोता है। ऐसे व्यक्ति किसी का भी बुरा नहीं चाहते। यह लोग हमेशा ही दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं इतना ही नहीं यह दिल के बहुत ही साफ होते हैं।

सोने के तरीकों में एक तरीका अपने आप को पूरी तरह ढंक कर सोने का होता है। जो भी लोग अपने आप को पूरी तरह से ढंक कर सोते हैं। वह भीड़ा-भाड़ की जगह पर अपने आप को शक्तिशाली महसूस करते हैं हालांकि यह लोग दिल से बहुत कमजोर होते हैं। इनके ऊपर जब कोई विपत्ती आती है तो यह उसके बारे में किसी को भी नहीं बताते। यह शर्मीले भी होते हैं।

सोने का एक तरीका स्ट्रैट भी है, जी हां जो लोग एकदम सीधे होकर सोते है। ऐसे लोग  बहुत ही जल्द किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। मान्यता के अनुसार सीधे होकर सोना शुभ भी माना जाता है।  ऐसे लोग काफी आत्मविश्वासी होते हैं। आमतौर पर ऐसे लोगों की किस्मत काफी जोरदार होती है। यह जो चाहते हैं इन्हे बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। 

 

 

ऐसी स्त्रीयों से शादी करने के बाद जीवन हो जाता है मुश्किल भरा

रात में उल्लू का ऐसे दिखायी देना मतलब आप बहुत भाग्यशाली हैं

हर पुरुष के लिए सौभाग्यशाली होती है ऐसी स्त्रियां

लड़की का पैर देखकर पहचाने उसका स्वभाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -