भारत में कोरोना के विरुद्ध और भी तेज होगी जंग, इस दिन इंडिया पहुंचेगी स्पुतनिक -वी वैक्सीन की पहली खेप
भारत में कोरोना के विरुद्ध और भी तेज होगी जंग, इस दिन इंडिया पहुंचेगी स्पुतनिक -वी वैक्सीन की पहली खेप
Share:

नई दिल्ली: कोविड के दूसरी लहर के बीच जिसके विरुद्ध  वैक्सीन को अब तक का सबसे बड़ा हथियार कहा जा रहा है। देश में कोविड के विरुद्ध जंग और तेज होने वाली है। रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन की पहली खेप एक मई को भारत को दी जाने वाली है। रूसी वैक्सीन के रिचर्च समूह के प्रमुख किरिल दमित्रिव ने यह बात सीएनएन के साथ इंटरव्यू में कही।

हालांकि अभी ये नहीं कहा गया है कि पहली मई को वैक्सीन के कितने डोज़ भेजे जाने वाले है।  जंहा इस बात का पता चला है कि आने वाले दिनों में 5 करोड़ वैक्सीन भारत को भेजे जाने वाली है। इंडिया में  इस वैक्सीन का आयात शरूआत में डॉ. रेड्डी लैब्स के माध्यम से किया जाने वाला है। भारत शुरू में स्पूतनिक वी का आयात करने वाले है, लेकिन बाद में देश में ही इसका निर्माण हो सकेगा।

स्पूतनिक-वी को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तुलना में अधिक कारगर कहा जा रहा है। रूस के गमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट का दावा है कि स्पूतनिक वी 91.6 प्रतिशत प्रभावी है, जबकि कोविशील्ड को 80 फीसदी और कोवैक्सीन को 81 प्रतिशत तक प्रभावी कहा गया है। जंहा यह भी कहा जा रहा है कि फिलहाल इंडिया में एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित कोविशील्ड और इंडिया बायोटेक की कोवैक्सीन के द्वारा पूरे देश में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया। स्पूतनिक वी के आने से देश की इन दो वैक्सीन पर निर्भरता कम हो सकता है। वर्तमान में इन दोनों वैक्सीन के 70 मिलियन शॉट्स का हर महीने निर्माण देश में किया जा रहा है।

इंडियन थिएटर की मशहूर कोरियोग्राफर जोहरा सहगल को आज भी याद करते है फैंस

देर रात्रि दिल्ली पहुंचेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस, केंद्र शुरू करेगा अपना काम

योगी गवर्नमेंट ने बढ़ाई सख्ती, कहा- "ऑक्सीजन कमी की झूठी जानकारी देने वाले..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -