दिल्ली में निर्माणाधीन ईमारत की दीवार गिरी, 5 मजदूरों की मौके पर मौत, कई मलबे में दबे
दिल्ली में निर्माणाधीन ईमारत की दीवार गिरी, 5 मजदूरों की मौके पर मौत, कई मलबे में दबे
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। राजधानी के अलीपुर में एक स्थित एक गोदाम की दिवार शुक्रवार को अचानक ढह गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 मजदूरों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अभी तक 14 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय 20 से 25 श्रमिक गोदाम में काम कर रहे थे। ऐसे में अभी और लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 मजदूरों की मौत हुई है। 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। 7 घायल खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं। जबकि 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अभी कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रहा है। घायल लोगों को उपचार के लिए राजा हरीश चंद्र हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बावजूद जिलाधिकारी व SDM कार्यालय अवैध गोदामों के निर्माण को नहीं रोक रहे थे। 

अजमेर के खादिम आदिल चिश्ती ने उड़ाया हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक, भड़की जनता, Video

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा शुक्रवार को पहुंचेंगे लद्दाख

भाजपा नेता पर तलवार से हमला, मीट दुकानें बंद करवाने की प्रशासनिक कार्रवाई से भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -