ख़त्म हुआ इंतज़ार..., देश का सबसे बड़ा IPO लेकर आई Paytm, जानिए इसके बारे में सबकुछ
ख़त्म हुआ इंतज़ार..., देश का सबसे बड़ा IPO लेकर आई Paytm, जानिए इसके बारे में सबकुछ
Share:

नई दिल्ली: पेमेंट कंपनी Paytm के IPO का इंतजार खत्म हो चुका है देश का सबसे बड़ा IPO आज यानी 8 अक्टूबर से निवेश के लिए खुल चुका है इसमें 10 नवंबर तक निवेश किया जा सकता है. Paytm की पेरेंट कंपनी One97 Communication  18,300 करोड़ रुपए का IPO लेकर आई है इससे पहले सरकारी कंपनी कोल इंडिया 15 हजार करोड़ का IPO लाइ थी Paytm के IPO के लिए प्राइस बैंड 2080-2150 रुपये निर्धारित किया गया है 

Paytm का इश्यू कुल 8 फीसद सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के 4.83 करोड़ शेयरों के एवज में 37.23 लाख इक्विटी शेयरों की बोली लगी है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 42 फीसद बुक हो गया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स यानी HNI के लिए रिजर्व हिस्से में फ़िलहाल 51,186 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगी है। HNI के लिए 1.31 करोड़ शेयर रिजर्व में हैं। वहीं क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 2,310 शेयरों के लिए बोली लगाई है। इनके लिए 2.63 करोड़ शेयर रिजर्व हैं।

Paytm ने एंकर निवेशकों से 8,235 करोड़ रुपए जुटाए हैं। यानी कुल 18,300 करोड़ रुपए में से 45 फीसद कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से जुटा लिए हैं। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि एंकर इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 10 गुना ओवर सब्सक्राइब्ड हुआ। इसमें लगभग 75 निवेशकों ने बोली लगाई थी। Paytm के एंकर इनवेस्टर्स में ब्लैकरॉक, CPPIB, बिड़ला म्यूचुअल फंड और GIC समेत कई ब्लूचिप इनवेस्टर्स शामिल हैं। 

केंद्र ने घटाई एक्साइज ड्यूटी तो राज्यों ने VAT, जानिए इसके बाद क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आई राहतभरी खबर, जानिए आज का भाव

Q2FY22 में वास्तविक जीडीपी में हो सकती है इतने प्रतिशत की वृद्धि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -