पद्म सम्मान में दिखा ‘असली भारत’ का नज़ारा, इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ये VIDEO
पद्म सम्मान में दिखा ‘असली भारत’ का नज़ारा, इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ये VIDEO
Share:

नई दिल्ली: देश के जाने-माने मशहूर उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने बुधवार (22 मार्च 2023) को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया। सम्मान को ग्रहण करते हुए कुमार मंगलम बिड़ला ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार जताया। इस अवॉर्ड को उन्होंने 36 देशों में फैले अपने कारोबार के 1.40 लाख कर्मचारियों को दिया। 

वही इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। आंध्र प्रदेश के हरिकथा कलाकार कोटा सच्चिदानंद शास्त्री जब पद्मश्री सम्मान लेने आए तो प्रधानमंत्री मोदी उनको देखकर खड़े हो गए। सच्चिदानंद नंगे पैर पुरस्कार लेने आए थे। वहीं, पंडवानी लोकगायिका उषा बरले को भी पद्मश्री दिया गया। उषा जब सम्मान लेने आईं तो सबसे पहले घुटनों के बल बैठकर प्रधानमंत्री मोदी को प्रणाम किया। तत्पश्चात, उन्होंने राष्ट्रपति को भी झुककर प्रणाम किया तथा फिर सम्मान लिया। इसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

वहीं, विभिन्न क्षेत्रों के 91 व्यक्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। वहीं, भारत रत्न के पश्चात् सबसे बड़े नागरिक सम्मान से 6 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें दो लोग राजनीति से संबंध रखते हैं। एक हैं समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं यूपी के पूर्व सीएम दिवंगत मुलायम सिंह यादव एवं एसएम कृष्णा। एसएम कृष्णा कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं।

लोकसभा में 'अयोग्य' घोषित हुए राहुल गांधी, नहीं रहे सांसद

VIDEO! ‘हिन्दू बहुसंख्यक इसलिए सेकुलर है भारत’, जब वाजपेयी के जवाब ने कर दी थी जावेद अख्तर की बोलती बंद

'भारत साल 2025 तक टीबी खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है': PM मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -