मनुष्य के चेहरे पर संबंध बनाते हैं ये जीव!
मनुष्य के चेहरे पर संबंध बनाते हैं ये जीव!
Share:

आप सभी जानते ही होंगे मानव के स्किन्स पर कई तरह के जीवाणु होते है। जी हाँ और ये जीवाणु हमें खुली आंखों से दिखाई नहीं देते है। हालाँकि इंसानी त्वचा पर पाए जाने वाले जीवाणु को लेकर कई तरह के रिसर्च हो रहे है। अब आज हम आपको एक खास जीवाणु के बारे में बताने जा रहे है, जो इंसान के चेहरे की त्वचा पर पाए जाते है। जी हाँ और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इंसान से जाने पर इंसानी चेहरे पर संभोग करता है। जी हाँ और इस जीवाणु को लेकर वैज्ञानिकों के रिसर्च में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है। इसी के साथ वैज्ञानिकों के मुताबिक इंसान के चेहरे पर पाए जाने वाले जीवाणु का नाम स्किन माइट्स है, जिसके आठ पैर होते हैं।

बताया गया है कि स्किन माइट्स का आकार सिर्फ 0.01 इंच यानि 0.3 मिमी लंबे होते हैं और जैसे-जैसे हमारे शरीर में छिद्रों की संख्या बढ़ती जाती है, इस जीव की संख्या में भी इजाफा होता जाता है। एक रिसर्च में पता चला है कि, जब इंसान सो जाते हैं, उस वक्त ये अपनी जनसंख्या बढ़ाने का काम करते हैं। इसी के साथ वैज्ञानिकों ने पाया है कि, ये जीव हर इंसान की त्वचा में रहता है और इसके सेक्स करने की आदत भी काफी अजब है। यह इंसानों के सोने के बाद उसके चेहरे पर संभोग क्रिया को अंजाम देते हैं। सामने आने वाली रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेमोडेक्स फॉलिकुलोरम माइट्स लगभग हर इंसान के चेहरे, पलकों और निपल्स पर पाया जाता है, जो एक साथी की तलाश में घूमता रहता है।

इसी के साथ वैज्ञानिकों ने इस जीव के डीएनए के टेस्ट किया है और डीएनए विश्लेषण से पता चला है कि, इस जीव के संभोग की आदत काफी ज्यादा विचित्र है और शरीर की विशेषताओं के साथ ये विकास करते हैं। इसी के साथ वैज्ञानिक अलेजांद्रा पेरोटी, जिन्होंने इस रिसर्च का सह-नेतृत्व किया है, उन्होंने कहा कि, ‘हमने पाया कि इन जीवों की शारीरिक व्यवस्था दूसरे जीवों से काफी अलग होते हैं’। आपको बता दें कि स्किन माइट्स जीव माइक्रोस्कोप से देखने पर कील की तरफ दिखाई देते हैं और इनका शरीर देखने मे लंबा और कोन के आकार का होता है। इसी के साथ, इनके पैर भी इनके शरीर के मुकाबले अत्यंत छोटे होते हैं।

इसके अलावा वैज्ञानिकों ने कहा है कि, स्किन माइट्स हमारे चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और जब तक स्किन माइट्स त्वचा की छिद्रों में रहते हैं, तब तक चेहरे पर कील मुंहांसे नहीं होते हैं। वहीं वैज्ञानिकों ने देखा कि, हमारे बालों में लगा तेल इनका भोजन होता है और इनके शरीर में चूंकी आनुवंशिक कमी होती है, लिहाजा कम प्रोटीन के साथ भी ये जिंदा रहते हैं।

मंदिर में जीभ काटकर महिला ने की देवी मां को अर्पित और फिर...

औरतों-लड़कियों के छूते ही बेहोश हो जाते हैं ये बाबा, डॉक्टर्स ने किया चौकाने वाला खुलासा

बच्चे को काटते ही मर गया सांप, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -