वो समय जब बॉलीवुड की मां कही जाने वाली निरुपा रॉय को लोग समझने लगे थे देवी
वो समय जब बॉलीवुड की मां कही जाने वाली निरुपा रॉय को लोग समझने लगे थे देवी
Share:

यदि पूछा जाए कि हिंदी सिनेमा के फादर कौन हैं तो पहला उत्तर होगा दादा साहब फाल्के। किन्तु कौन हैं बॉलीवुड की मां? 20 वर्ष कौन रही हैं फिल्मी मम्मी? ‘मेरे पास मां है’ इतना बड़ा डायलॉग किस मम्मी के लिए था। सही पहचाना। निरुपा रॉय ने लगभग 200 फिल्मों में मां का रोल किया है। आज निरुपा रॉय की पुण्यतिथि है, इस अवसर पर फिल्मी मम्मी निरुपा के बारे में कुछ खास बातें-

साल 1931, एक गुजराती फैमिली में पैदा हुई निरुपा रॉय का बचपन में नाम कोकिला किशोरचंद्र बलसारा था। वही सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में उनका विवाह हो गया था। शादी के बाद मुम्बई चली गई थी। इनके दो बच्चे थे योगेश तथा किरन। साथ ही 1946 में उन्होंने एक गुजराती अखबार में ऐड देखा। कलाकार चाहिए था। उन्होंने अपना प्रोफाइल भेजा तथा चुन ली गई। उनकी पहली गुजराती फिल्म थी रनकदेवी। वही इसी वर्ष के दौरान डायरेक्टर होमी वाडिया ने उनको कास्ट किया। उनकी पहली हिंदी फिल्म के लिए। फिल्म का नाम था अमर राज औऱ उनके साथ हीरो थे त्रिलोक कपूर।

साथ ही त्रिलोक कपूर के साथ इनकी जोड़ी सबसे अधिक हिट रही। दोनों ने एक साथ 18 मूवीज में काम किया। करियर के आरम्भ में कई फिल्मों में देवी के किरदार किए। लोग सच्ची में देवी समझ के घर तक आशीर्वाद लेने आने लगे। अमिताभ बच्चन की फिल्मों में कोई और अभिनेत्री उतनी बार प्रेमिका नहीं बनी है जितनी बार निरुपा रॉय उनकी मम्मी बनी हैं। वही अपने करियर में ढाई सौ के आस पास फिल्में की हैं उन्होंने जिनके लिए उनको 2004 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। वही वर्ष 2001 में दहेज मांगने के जुर्म में गिरफ्तार हो गई थी। साथ में पति कमल रॉय तथा बेटा किरन रॉय भी जेल चले गए थे। बहू ऊना रॉय ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दिया था। 13 अक्टूबर 2004 को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उस समय 72 वर्ष की उम्र थी।

संगीत के अध्यापक के रूप में काम कर चुके है चंद्रचूर्ण सिंह

आईबीएम द्वारा उठाया गया एक स्मार्ट कदम, जानिए

इस शख्स ने इंकलाब से बदल कर रखा था अमिताभ नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -