सिवनी: सिवनी जिले में एक बाघ शिकार का पीछा करते हुए कुएं में जा गिरा। ये हादसा दक्षिण सामान्य वन मंडल के बफर जोन के पास हरदुली गांव की बताई जा रही। बाघ जंगली सूअर के शिकार के लिए भाग रहा था और शायद दोनों ही कुएं को नजरअंदाज करते हुए एक साथ आकर उसमें जा गिरा। कुएं में गिरने के पश्चात बाघ ने सूअर का शिकार करने के स्थान अपनी जान बचाने पर ध्यान देने लगा। दोनों अगल बगल में तैरते हुए दिखाई दिए। वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर चुकी है। दोनों जानवर जिंदा हैं और पानी में ही तैर रहे है।
सिवनी जिले में हुए इस केस का तब पता चला जब हरदुली गांव के लोगों ने बाघ की दहाड़ने की आवाज आई। जब वे कुएं के पास पहुंचे तो दंग रह गए। वहां बाघ के साथ साथ सूअर भी वहीं तैर रहा था। दोनों बाहर निकलने के लिए लोगों को उम्मीद भरी निगाहों से देखने से लगे हुए।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो: खबरों का कहना है कि बाघ और सूअर का एक साथ कुएं में गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने कुएं को घेर लिया। एक तरफ से बाघ और दूसरी तरफ से सूअर कुंए में तैरते दिखाई दे रहा है।
घटनास्थल पर पहुंची वन मंत्रालय की टीम: अब तक मिली जानकारी के अनुसार वन मंत्रालय की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बाघ और सूअर को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी शुरू कर दिया। इतना ही नहीं टीम रस्सियों और खाट की मदद से दोनों जानवरों को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। खुशी की बात यह है कि दोनों जानवर अभी भी जिंदा हैं और कुएं के पानी में तैर रहे है ।