छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा नक्सलियों का आतंक, अब एक यात्री बस में लगा दी आग
छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा नक्सलियों का आतंक, अब एक यात्री बस में लगा दी आग
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुरक्षाबलों और भाजपा नेताओं की हत्या के बाद अब नक्सली आम जनता को भी निशाना बनाने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आज संदिग्ध नक्सलियों ने निजी यात्री बस में आग लगा दी। हालाँकि, इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 

पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बारसूर और पल्ली मार्ग पर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया, हालांकि वो अपने मनसूबे में सफल नहीं हो सके। सभी सवार मुसफ़ियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना के अनुसार, एक प्राइवेट यात्री बस नारायणपुर से दंतेवाड़ा जा रही थी। बस जब आज शनिवार सुबह लगभग 9.30 बजे बारसूर और पल्ली गांव के बीच में थी। तब करीब 25 की तादाद में नक्सली वहां पहुंचे और यात्रियों को नीचे उतारकर बस में आग लगा दी। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तमाम यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की तलाश की जा रही है।  

महात्मा गांधी से 'राहुल' की तुलना ! कांग्रेस नेता ने इंदिरा को बताया 'राष्ट्रमाता'

'आई ऍम सॉरी..', मैसेज लिखकर IIT मद्रास के स्टूडेंट ने लगाई फांसी

30 अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा झारखंड हाई कोर्ट का नया भवन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -