सस्पेंस और क्राइम से भरा हुआ है 'चुहिया' फिल्म का टीज़र
सस्पेंस और क्राइम से भरा हुआ है 'चुहिया' फिल्म का टीज़र
Share:

बिहार विधान सभा में जिस मूवी को संदर्भ में रख कर फिल्म नीति और फिल्म सिटी बनाने की बात की गई थी, उस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस मूवी का नाम 'चुहिया' है, जिसे अवार्ड विनिंग मूवी 'जिहाद' और 'बैंडिट शकुंतला' फेम फिल्ममेकर हैदर काजमी ने बनाया है। यह एक क्राइम रोमांस मूवी कही जा रही है। इस मूवी का टीजर सस्पेंस क्रिएट करता है और मूवी को लेकर क्यूरिसिटी छोड़ जाता है। 

चुहिया का टीजर हुआ रिलीज: मूवी 'चुहिया' का टीजर मस्तानी OTT से आउट किया गया है। टीजर 36 सेकेंड का है, जो क्राइम के दृश्य से शुरू हो जाता है। टीजर के डायलॉग शानदार हैं। इसमें हैदर काजमी और मूवी की लीड अभिनेत्री अनुपमा प्रकाश की झलक मिलती है। अनुपमा प्रकाश क्राइम की शिकार होती हुई दिखाई दे रही है। अंत में बात महिला सशक्तिकरण की होती है। इस फिल्म में 40% बिहार के ही कलाकार हैं और इसकी शूटिंग जहानाबाद जिले के काको में की गई।

 

'चूहिया' के टीजर को लेकर हैदर काजमी ने कहा कि हमारी मूवी की कहानी भारत में शिक्षा प्रणाली, जाति व्यवस्था और लैंगिक असमानता को लेकर है। प्राचीन धार्मिक शिलालेखों से प्रेरित, "बेटी बचाओ।। बेटी पढ़ाओ" जैसे सरकारी प्रोत्साहन की कोई भी राशि उस दुखद प्रथा को रोकने में सक्षम है, जो मनुष्य को उनकी जाति और लिंग के अनुसार अलग करती है। निचली जाति की महिलाओं को इंडिया के ग्रामीण क्षेत्रों में यौन वस्तुओं के रूप में पहचान जाता है। 

इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया महादेव के गाने पर वर्कआउट, ट्रोल हुई तो दे डाला ये जवाब

VIDEO: रोते हुए फैन ने अक्षय को लगा लिया गले, एक्टर भी हो गए इमोशनल

पति विराट संग वेकेशन मना कर मुंबई लौटी अनुष्का

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -