पति के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची महिला के साथ सब-इंस्पेक्टर ने 3 दिन तक किया बलात्कार
पति के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची महिला के साथ सब-इंस्पेक्टर ने 3 दिन तक किया बलात्कार
Share:

अलवर: राजस्थान के अलवर से दुष्कर्म की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दुष्कर्म का आरोप एक पुलिस अधिकारी पर ही लगा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एक महिला खड़ेली थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने गई थी। वहाँ तैनात सब-इंस्पेक्टर ने थाना परिसर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस घटना के सामने आने के बाद जयपुर रेंज के IG और अलवर के SP ने पुलिस स्टेशन पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया और पूरे मामले की जानकारी ली। दरअसल, 26 वर्षीय पीड़िता का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है, जिसे लेकर वो 2 मार्च 2021 को अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने खेड़ली थाना पहुँची थीं। आरोप है कि खेड़ली थाने में पदस्थ सेकेंड ऑफिसर भरत सिंह ने पीड़िता को पति से विवाद का निपटारा करवाने का झाँसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद वो थाना परिसर में ही स्थित आवास में पीड़िता को ले गया और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर यहीं नहीं रुके। उसने अगले दो दिन भी पीड़िता को बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता जब भी थाने में उक्त SI के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुँचती थी तो पुलिस टालमटोल कर उसे भगा देती थी। इस वजह से वो मामला नहीं दर्ज करा पा रही थी।

आरोपित SI की आयु 54 साल है। महिला का पति उसे डाइवोर्स देना चाहता था, जिसके बाद वो फ़रियाद लेकर थाने पहुँची थी। SI ने वादा किया था कि वो उसके पति के साथ मामले का निपटारा करवा देगा। 5 दिन पहले अरावली विहार थाने में पदस्थ एएसआई रामजीत गुर्जर के खिलाफ भी एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। फिलहाल आरोपी SI को गिरफ्तार कर लिया गया है और FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। 

घर में घुसकर माँ-बेटी की नृशंस हत्या, दोहरे हत्याकांड से दहला आगरा

'बॉयफ्रेंड कराता था जिस्मफरोशी, खुद करता था ग्राहकों की बुकिंग...', नाबालिग ने पुलिस को सुनाई आपबीती

14 वर्षीय 'बच्चे' के साथ दुष्कर्म करती थी 23 साल की महिला, बोली- मैं उसके बच्चे की माँ बनने वाली हूँ...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -