मशहूर रेसलर सुशील कुमार ने बिना लड़की देखे ही की थी शादी, जानिए क्यों?
मशहूर रेसलर सुशील कुमार ने बिना लड़की देखे ही की थी शादी, जानिए क्यों?
Share:

जाने माने मशहूर ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार का आज जन्मदिन है, वही इन दिनों सुशील कुमार पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में फंसे हुए है तथा उनकी गिरफ्तारी के पश्चात् कई खुलासे हो रहे हैं। अब जानकारी मिली है कि दिल्ली के मॉडल टाउन क्षेत्र में पहलवान सुशील कुमार का एक फ्लैट है, जो उसकी वाईफ सावी सेहरावत के नाम बताया जा रहा है। इसी फ्लैट को लेकर सुशील तथा सागर में विवाद हुआ था। मॉडल टाउन के डी 10/6 ब्लॉक का मकान सुशील पहलवान तथा सागर पहलवान के मध्य विवाद की वजह बना, जिसके चलते सागर का मर्डर हुआ तथा अब पहलवान सुशील दिल्ली पुलिस की 6 दिन की हिरासत में है। 

कहा जा रहा है कि महाबली सतपाल से पहलवानी के गुर सीखने वाले सुशील रोज उनके घर जाते थे। 18 फरवरी 2011 को सुशील का महाबली सतपाल की बेटी सावी सहरावत से विवाह हुआ था, मगर हैराहन करने वाली बात ये है कि सुशील ने शादी से पहले अपने गुरु की बेटी को देखा तक नहीं था। 2010 नवंबर में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के पश्चात् दिल्ली में दोनों की सगाई हुई थी। तत्पश्चात साल 2011 फरवरी में दोनों का विवाह हो गया था। 

सुशील कुमार की शादी के अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, वर्तमान गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नाडिस, पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव, पूर्व हॉकी कप्तान जफर इकबाल, पूर्व तैराक खजान सिंह, कुश्ती जगत के कई नामी कोच तथा सुशील के साथी पहलवानों ने भी शिरकत की थी। सुशील को नजदीक से जानने वाले लोग कहते हैं कि सुशील बहुत शर्मीले मिजाज के हैं। सुशील कुमार, शोहरत के आसमान पर एक चमकता हुआ सितारा था। दौलत, शोहरत तथा इज्जत उसके कदमों तले थी। विज्ञापनों से उसकी लाखों की कमाई होती थी तो वहीं उसे सरकारी नौकरी भी प्राप्त हुई थी। जमीन-जायदाद के साथ एक बड़ा विद्यालय सब कुछ उनके पास है। ऐसे में सुशील कुमार के प्रशंसकों को मर्डरकेस में उनकी संलिप्तता के आरोपों पर हैरानी हो रही है।

मर्डर केस में बढ़ी पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें, उत्तर रेलवे ने नौकरी से हटाया

WTC Final: आकाश चोपड़ा को नहीं है टीम इंडिया की जीत का यकीन, बोले- दिल तो भारत के साथ, लेकिन...

माइकल क्लार्क का सनसनीखेज दावा, कहा- 'ये' काम किए बिना मैदान पर नहीं उतरते थे शेन वॉर्न

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -