द केरला स्टोरी जैसी है 'भूमिका' की कहानी, सहेलियों को देख अपनाया इस्लाम, अब हिन्दू धर्म और अपने माता-पिता से भी करती है नफरत!
द केरला स्टोरी जैसी है 'भूमिका' की कहानी, सहेलियों को देख अपनाया इस्लाम, अब हिन्दू धर्म और अपने माता-पिता से भी करती है नफरत!
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने बीते दिनों सूबे में चल रहे एक बड़े आतंकी समूह का भंडाफोड़ करते हुए 16 संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट भी किया था। बताया गया था कि, इन आतंकियों में से आधे से अधिक पहले हिन्दू थे, जिनका ब्रैनवॉश करके पहले उन्हें मुस्लिम बनाया गया और फिर आतंकवाद के रास्ते पर धकेल दिया गया, अब वे ही लोग अन्य हिन्दुओं को इसी रास्ते पर लाने के मिशन पर थे , जिसे पहले ATS ने उन्हें दबोच लिया। ये सब आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) से जुड़े हुए थे। इन्ही आतंकियों में एक का नाम यासिर भी है। इसी यासिर ने हिन्दू लड़की के साथ शादी कर उसे भूमिका से हुदा बना दिया था। भूमिका ने मप्र की राजधानी भोपाल से मार्केटिंग-बिजनेस में MBA की डिग्री ली है। वो मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 2018 में भूमिका (हुदा) ने इस्लाम कबूल कर लिया। इसके 2 साल बाद उसने यासिर के साथ निकाह कर लिया। हुदा बताती है कि 2015 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही वह इस्लाम के प्रति आकर्षित होने लगी थी और अपनी मुस्लिम सहेलियों की बातों से प्रभावित होकर उन्होंने मुस्लिम बनने का फैसला लिया। हालाँकि, इसके बाद परिजनों ने कह दिया कि आज से हमारे लिए तुम मर गई हो। उनके पिता केंद्र सरकार की नौकरी करते थे। 2 साल तक दोस्तों के साथ रहने के बाद हुदा (भूमिका) ने यासिर के साथ निकाह कर लिया।

यासिर और हुदा की जान-पहचान सोशल मीडिया के जरिए ही हुई थी और कुछ समय बातचीत के बाद दोनों दोस्त बन गए थे। यासिर की गिरफ़्तारी के बाद अब हुदा का कहना है कि अल्लाह उसे इस मुसीबत से बाहर निकालेगा। मीडिया से बात करते हुए हिन्दू से मुस्लिम बनी हुदा ने कहा कि यासिर के परिजनों ने मीडिया से बातचीत की अनुमति नहीं दी थी, मगर अब बुर्का पहनकर बातचीत करने की मंजूरी दे दी है। साथ ही हुदा को यह भी निर्देश थे कि उसे क्या बोलना है और क्या नहीं।  यानी ये हुदा के ऊपर था कि, वो किस सवाल का जवाब दे और किसका न दे। 

अब हुदा और यासिर की 2 साल की बेटी भी है। हुदा ने ‘लव जिहाद’ को बनावटी बातें करार देते हुए कहा कि ये सब संविधान या कुरान में नहीं लिखा हुआ है। भूमिका से हुदा बनी युवती ने दावा किया कि हिन्दुओं में लड़की के जन्म के बाद परिवार को टेंशन हो जाती है कि इसका भरण-पोषण कैसे करेंगे और पूरा परिवार कर्ज में डूब जाता है। हुदा कहती है कि, इस्लाम में बेटी को जन्नत की चाबी बताया गया है। साथ ही इस्लाम में सादगी से और कम खर्च में निकाह होने की बात भी कही गई है। साथ ही महज 5 साल पहले इस्लाम कबूलने वाली हुदा ने हिन्दुओं में अलग-अलग देवी-देवता होने पर भी सवाल खड़े किए।

हुदा कहती है कि, इस्लाम में केवल एक अल्लाह की ही इबादत होती है, जबकि हिन्दुओं में रोज़ अलग-अलग भगवान। उसने विज्ञान को भी नकारते हुए कहा कि कुरान कहता है कि अल्लाह ही इस पूरी कायनात को चलाता है। उसने दावा किया कि पर्दा करने वाली उसकी सहेलियों को देख कर उसके मन में सवाल उठा कि उनके साथ कोई छेड़खानी नहीं करता। फिर उसने इस्लामी तकरीरों को सुनना चालु किया। हुदा ने कहा कि अब उसे अपने जन्म देने वाले परिवार की याद नहीं आती। इसके साथ ही उसने भारत में मुस्लिमों को टारगेट बनाए जाने का भी आरोप मढ़ा। 

 

बता दें कि, द केरला स्टोरी (The Kerala Story) में भी ऐसा ही कुछ दिखाया गया है कि, हिन्दू लड़कियां मुस्लिम सहेलियों के संपर्क में आकर इस्लाम कबूल लेती हैं और फिर उन्हें हिन्दू धर्म, देवी-देवता और अपने जन्म देने वाले माता-पिता से ही नफरत होने लगती है। इस मामले को देखकर आप समझ सकते हैं कि, हिन्दू समुदाय के लाखों लोग हिन्दू होने के बावजूद, अजमेर शरीफ, हाजी अली, निजामुद्दीन औलिया आदि धर्मस्थलों पर पूरी श्रद्धा से जाते हैं, लेकिन इन्ही हिन्दुओं में से कुछ लोग इस्लाम स्वीकार करने के बाद अपने ही पूर्व धर्म से नफरत क्यों करने लगते हैं ? बड़ा सवाल यह भी है कि, इनमे इतनी मजहबी कट्टरता भरता कौन है ? दरअसल, हर किसी को अपने हिसाब से धर्म चुनने का अधिकार है, लेकिन ऐसा भी क्या धर्म, जिसमे जाकर आप दूसरे धर्म से नफरत करने लगो, यहाँ तक की अपने माता पिता से भी?

विपक्षी एकता की कोशिशों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, बंगाल में एकमात्र विधायक बायरन विश्वास ने थमा TMC का दामन

38 दिन तक तमाम सुविधाएं दी, फिर भी कानून तोड़ते रहे पहलवान, अब जंतर-मंतर पर नहीं बैठने देंगे - दिल्ली पुलिस कमिश्नर

असम में दुखद हादसा, सड़क दुर्घटना में इंजीनियरिंग के 7 छात्रों की मौके पर मौत, 6 घायल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -