धोबी घाट में तैर रहा था पत्थर...उस पर लिखा था जय श्रीराम, तभी उमड़ा लोगों का जनसेलाबी
धोबी घाट में तैर रहा था पत्थर...उस पर लिखा था जय श्रीराम, तभी उमड़ा लोगों का जनसेलाबी
Share:

पटना: बिहार के भागलपुर में 8 साल का बच्चा एक पत्थर को घर लेकर आ गया। यह पत्थर उसे तैरता हुआ मिला और इस पर श्रीराम लिखा हुआ है। दरअसल, खंजरपुर निवासी विजय कुमार पासवान के 8 साल के पुत्र ब्रिगेडियर पासवान गाय का चारा लाने के लिए दियारा के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसने धोबी घाट के समीप तैरते हुए एक पत्थर को देखा।

तभी मासूम बच्चा पत्थर के तकरीबन गया। पत्थर को जैसे उठाया तो वह पत्थर बहुत हल्का था, इसमें श्री राम लिखा हुआ था। चमत्कारी पत्थर को लेकर ब्रिगेडियर पासवान घर पहुंच गया है, जहां पर पत्थर को देखने के लिए आसपास के सैकड़ों लोग ब्रिगेडियर के घर पर आ चुके है। लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं है। बताया यह भी जाता है कि पत्थर बहुत ही ज्यादा पूर्ण कहा जा रहा है। 

हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एक स्पंज के समान बहुत अधिक छिद्रों वाला खुरदरा पत्थर होता है। इसमें हवा भी भरी होती है, बिल्कुल स्पंज के समान और इसी वजह से इसका घनत्व पानी से कम होता है, जिसकी वजह से यह पानी पर तैरता है। यह तो हो गई वैज्ञानिकों की बातें, लेकिन श्रीराम लिखा हुआ यह पत्थर लोगों की आस्था का केंद्र  बन चुका है।

इस पत्थर के दर्शन करने वालों का तांता लग चुका है। कोई उसे प्रणाम कर रहा है तो कोई उसे हैरत भरी निगाहों से देख रहा है तो किसी का बोलना है कि यह भगवान श्रीराम का चमत्कार है। लोगों ने पत्थर पर लिखे श्रीराम को देखते हुए पत्थर की पूजा अर्चना करना भी शुरू कर दी। लोग इसे भगवान श्रीराम का आशीर्वाद भी मान रहे है।  विजय कुमार पासवान का इस बारें में कहना है कि बेटा पत्थर को घर लेकर आ गया, उसके बाद जब उस पत्थर को हम लोगों ने पानी में डाला तो वह तैरने लगा, बात यहीं समाप्त नहीं हुई थी, आस्था तब शुरू हुई जब उस पत्थर में श्रीराम लिखा हुआ था।

हर किसी की आवाज की नक़ल करता है ये पक्षी, वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान

शख्स के पीछे ऐसे पड़ा मगरमच्छ, उड़ गए हर किसी के होश

20 सालों से बंद था युवक का मुंह, बिना कुछ खाए ऐसे रहा जिंदा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -