दिल्ली की कोर्ट में दो गवाहों के दर्ज हुए बयान, एम जे अकबर ने की थी मानहानि की शिकायत
दिल्ली की कोर्ट में दो गवाहों के दर्ज हुए बयान, एम जे अकबर ने की थी मानहानि की शिकायत
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को पत्रकार एवं नेता एम जे अकबर द्वारा पूर्व महिला सहयोगी प्रिया रमानी के खिलाफ दायर मानहानि मामले के समर्थन में दो गवाहों के बयान दर्ज किये है। वहीं बता देें कि पत्रकार प्रिया ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके साथ ही बता दें कि अकबर के दो पूर्व सहयोगियों सुनील गुजराल और वीनू संदल ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के सामने गवाह के रूप में बयान दर्ज कराए और कहा कि उनके लिए आरोप हैरानी भरे हैं और इससे अकबर की प्रतिष्ठा को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

 दिल्ली: ईडी ने कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा के घर मारा छापा

इसके साथ ही बता दें कि संडे गार्डियन के प्रकाशक और कारोबारी गुजराल ने गवाही दी कि एक सहयोगी और मित्र के तौर पर, उन्होंने अकबर के बारे में कभी किसी तरह के दुर्व्यवहार या कदाचार की कोई बात नहीं सुनी। वहीं गुजराल अकबर द्वारा दायर मानहानि मामले के समर्थन में शिकायतकर्ता के गवाह के रूप में अदालत में पेश हुए। लेकिन अकबर पर पत्रकार प्रिया के आरोपों के संबंध में, गुजराल ने कहा कि यह उनके लिए हैरानीभरा है और वह बहुत दुखी हैं।

योगी के 'अयोध्या' और 'प्रयागराज' फरमान के बाद भी पुराने नाम से रिजर्वेशन कर रहा रेलवे

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अकबर ने प्रिया के खिलाफ अदालत में निजी आपराधिक मानहानि शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं बता दें कि भारत में मी टू अभियान बढने के बीच, प्रिया ने सोशल मीडिया पर अकबर के खिलाफ आरोप लगाए थे। वहीं बता दें कि उस समय वह नाइजीरिया में थे वहीं प्रिया ने अकबर पर करीब 20 साल पहले यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। 

खबरें और भी

अनपढ़ों का एक गांव ऐसा भी जहां कभी कोई नहीं गया स्कूल

बृहदेश्वर मंदिर में आयोजित श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम पर लगी रोक

कांग्रेस की ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर की गई SIT जांच की मांग को हाईकोर्ट ने किया खारिज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -