आज ही के दिन हुई थी राजस्थान राज्य की स्थापना, जानिए 30 मार्च का इतिहास
आज ही के दिन हुई थी राजस्थान राज्य की स्थापना, जानिए 30 मार्च का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 30 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

30 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1867: अमेरिका ने रूस से अलास्का को खरीदा.
1919: जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर बेल्जियम की सेना ने अपना कब्जा किया.
1919: महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की.
1945: सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया.
1949: राजस्थान राज्य की स्थापना आज ही के दिन हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया.
1950: मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया.
1963: फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
1976: अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में भूमि दिवस के नाम से बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ.
1977: स्वामी अग्निवेश ने अपनी भारतीय आर्यसभा पार्टी को जनता पार्टी में विलय कर दिया.
1982: नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की.
1992: सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
2003: पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा.
30 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 30 March
1853: नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का जन्म हुआ.
1899: भारत–पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार करनेवाले सीरिल रैडक्लिफ़ का जन्म हुआ.
1908: भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का जन्म हुआ.

30 मार्च को हुए निधन:-
2002: प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का आज ही के दिन निधन हुआ.
2005: मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का आज ही के दिन निधन हुआ.
2006: आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन हुआ.

क्या इसीलिए बचा रहा अतीक अहमद ? माफिया का गुणगान करते कांग्रेस सांसद इमरान का Video वायरल !

नहीं रहे अशनीर ग्रोवर के पिता, पोस्ट शेयर लिखा, 'Bye Papa...'

फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार! 24 घंटे में सामने आए इतने संक्रमित मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -