आधी रात को कमरे से आ रही थी आवाज, माँ ने दरवाजे से झांका तो फ़टी रह गई आँखे
आधी रात को कमरे से आ रही थी आवाज, माँ ने दरवाजे से झांका तो फ़टी रह गई आँखे
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में गुनगा क्षेत्र में स्कूली विद्यार्थी के साथ उसके बॉयफ्रेंड ने दुष्कर्म किया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह घर के बाहर सो रही थी। रात लगभग 12 बजे पड़ोस के गांव का रहने वाला उसका प्रेमी घर पहुंचा। वह घसीटकर कमरे में बंद कर लिया। तत्पश्चात दुष्कर्म किया। इसी बीच चीख सुनकर मां पहुंची। मां को देखकर अपराधी भाग निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त खबर के अनुसार, नामदारपुरा गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती स्कूली छात्रा है। वह पास के गांव कलारा में पढ़ने जाती थी। इस बीच गांव के रहने वाले भूपेन्द्र उर्फ राहुल शर्मा से उसकी मित्रता हो गई। दोनों एक दूसरे से मिलने-जुलने लगे। यह बात युवती के परिवार को पता चली। इस पर उन्होंने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। लड़की ने पुलिस को कहा कि 7 जून की रात वह घर के बाहर सो रही थी। रात लगभग 12 बजे राहुल उसके घर पहुंचा। उसने युवती को हाथ पकड़कर घसीटते हुए कमरे में ले गया। तत्पश्चात, उसके साथ गलत काम किया। तभी कमरे के पास ही पड़ी युवती की मां को बेटी की आवाज सुनाई पड़ी। वह दरवाजे के बीच गैप में झांककर देखा तो राहुल बेटी के साथ आपत्ति जनक स्थिति में मिला। मां ने शोर मचा लड़की को उससे अलग किया। तभी अपराधी मौका पाकर भाग निकला। दूसरे दिन थाने आकर लड़की ने अपराधी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।

युवती ने बताया कि भूपेन्द्र उसके माहभर के भीतर 3-4 बार दुष्कर्म कर चुका है। अपराधी उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए लड़की चुप रही। 7 जून को अपराधी ने लड़की को फिर से धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। अपराधी बेरोजगार है। उसका परिवार खेती-किसानी करता है।

बहन के ससुराल गए लालू का बेरहमी से कर डाला कत्ल, जानिए पूरा मामला

माँ-बाप खो चुके हिन्दू बच्चे का जबरन करवा दिया खतना..., बना दिया मुस्लिम

दिल्ली के मशहूर फाइव स्टार होटल में हुई दरिदंगी, पीड़िता ने बयां किया दर्द

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -