रेंगने की जगह अचानक चलने लगा सांप, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप
रेंगने की जगह अचानक चलने लगा सांप, वीडियो देखकर चौंक जाएंगे आप
Share:

एक यूट्यूबर अभी बहुत अधिक ख़बरों में है। ख़बरों में होने के कारण भी बहुत अलग है। Allen Pan नाम के यूट्यूबर ने सांप के लिए एक डिवाइस बना दी। इससे सांप रेंगने की जगह पैरों से चलने लगा। सुनने में ये अजीब लग सकता है। किन्तु, इसका वीडिया भी उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। यूट्यूबर Allen Pan के दिमाग में ये बात आई कि यदि सांप के भी पैर होते तो वो भी चल सकते थे। फिर उन्होंने इसके लिए लिए रोबोटिक डिवाइस बनाने की सोची। इस डिवाइस की सहायता से सांप चल भी रहा है। 

वही लोग इनके इस वीडियो को बहुत अधिक पसंद भी कर रहे हैं। इसको लोग खूब साझा भी कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रही डिवाइस एक लंबी सी ट्यूब है। इसमें चार प्लास्टिक के पांव दिए गए हैं। इससे सांप चलने का एहसास ले सकता है। यूट्यूब वीडियो में एलन पैन ने बताया कि सांपों के पास करोड़ों वर्ष पहले पैर हुआ करते थे। मगर, समय के साथ ये गायब हो गए। इससे उन्हें बहुत बुरा लगा। इस कारण उन्होंने ऐसी डिवाइस तैयार की जिसकी सहायता से वो जब चाहे रेंग सकते हैं या जब चाहे चल सकते हैं। 

ऐसी है डिवाइस:-
जैसा की ऊपर बताया गया है इस डिवाइस को एक प्लास्टिक ट्यूब से तैयार किया गया है। इसमें 4 रोबोटिक्स पैर अटैच किए गए हैं। इसे वो कंप्यूटर प्रोग्राम के माध्यम से एक्टिवेट करते हैं। इस डिवाइस को टेस्ट करने के लिए उन्होंने सांप पालने वाले की सहायता ली। इस ट्यूब में सांप को डाला गया। सांप रोबोटिक लेग्स की सहायता से आगे बढ़ने लगा। हालांकि, उसका इस पर कंट्रोल नहीं था। इस वीडियो को बहुत अधिक लोग पसंद कर रहे हैं। 

NSA अजित डोभाल की सुरक्षा में हुई चूक, 3 कमांडो पर गिरी गाज, हुए बर्खास्त

पाई-पाई को मोहताज हुए विनोद कांबली, कभी थे सचिन तेंदुलकर के 'पक्के दोस्त'

अश्लील फिल्म देखने के बाद घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठा ले गया बदमाश और फिर जो किया...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -