इस मशहूर स्टार के मुंह से निकला सांप, देखकर चौंके फैंस
इस मशहूर स्टार के मुंह से निकला सांप, देखकर चौंके फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का मच अवेटेड शो 'खतरों के खिलाड़ी' टेलीविज़न पर 2 जुलाई से शुरू हो रहा है। चैनल आए दिन इस शो का नया प्रोमो रिलीज कर रहा है। परसहंसक भी बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में इस शो की शूटिंग चल रही है। सभी प्रतियोगी अपना 100 प्रतिशत इस शो में दे रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि टेलीविज़न की कई संस्कारी बहू इस शो का हिस्सा हैं तथा वह खतरनाक स्टंट कर सभी को कांटे की टक्कर दे रही हैं। कोरियाग्राफर निशांत भट्ट भी इस शो में दिखाई दे रहे हैं। 

वही चैनल ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' का एक नया प्रोमो साझा किया है, जिसमें निशांत भट्ट सांप से डरते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, रोहित शेट्टी एक स्टंट देते हैं। बड़े से बिलबोर्ड पर कुछ प्रतियोगियों का चेहरा बना हुआ है। निशांत की जो तस्वीर लगी है, उसमें उनका मुंह खुला दिखाई दे रहा है। अब इस स्टंट में ट्विस्ट यह है कि बिलबोर्ड में हर तस्वीर के पीछे एक बड़े से बाउल में जानवर भरे पड़े हैं। जिन प्रतियोगियों की तस्वीर बिलबोर्ड पर बनी है, उन्हें अपना हाथ अपनी तस्वीर के अंदर डालना है तथा जानवरों से फ्लैग लेने हैं। निशांत की तस्वीर के पीछे सांप होते हैं। निशांत जैसे ही अपना हाथ भीतर डालते हैं, एक सांप बाहर आ जाता है, जिसे देखकर उनकी चीख निकल जाती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही सांप को बाहर आता देख, निशांत 'मम्मी' बोलकर रोने लगते हैं। मराठी भाषा में बोलते हैं कि मैं यह स्टंट नहीं कर पाऊंगा और मुझे घर जाना है। नीचे खड़े सभी प्रतियोगी निशांत भट्ट की हौसलाफजाई करते हैं, मगर निशांत का रोना नहीं रुकता। रोहित शेट्टी भी खड़े उन्हें बस देखते रहते हैं। सांप काट न ले, इस डर से निशांत बहुत डर जाते हैं जो उनके चेहरे पर स्पष्ट नजर आता है। इस वीडियो को देखकर लोग भी डर गए है।

जिसने कभी किया इंडस्ट्री पर राज आज उसी को नहीं मिल रहा है काम, नाम जानकर हो जाएंगे शॉक्ड

VIDEO! शहनाज गिल के को लगी चोट, सड़क पर इस हाल में आई नजर

काली हिंदुत्व को खत्म करती है, फिर लीना मणिमेकलई ने दिया विवादित बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -