अफ़ग़ानिस्तान में हालत नियंत्रण से बाहरम, फ़ौरन हमला रोके तालिबान- UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
अफ़ग़ानिस्तान में हालत नियंत्रण से बाहरम, फ़ौरन हमला रोके तालिबान- UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस
Share:

जेनेवा: आतंकी संगठन तालिबान का कब्जा अफगानिस्तान पर लगातार बढ़ रहा है। हालात चिंताजनक एवं नाजुक बने हुए हैं। अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने तालिबान को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि स्थिति काबू से बाहर हो रही है। UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि तालिबान को तत्काल हमला रोकना होगा। गुटेरेस ने अपने ट्विट में कहा है कि बलपूर्वक सत्ता पर काबिज हेने से खोने के अतिरिक्त कुछ भी हासिल नहीं होना है, क्योंकि इससे अफगानिस्तान काफी समय के लिए गृह युद्ध की चपेट में आ जाएगा और ये देश दुनिया में अलग-थलग पड़ जाएगा।

UN के महासचिव गुटेरेस ने कहा कि, 'मैं अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा कब्जा किए गए इलाकों की रिपोर्टों से काफी परेशान हूं। यह भयावह है कि अफ़ग़ानिस्तान की लड़कियों और महिलाओं द्वारा कठिनाई से जीते गए अधिकारों को वापस छीना जा रहा है। UN सभी अफगानों के अधिकारों को बढ़ावा देने और जीवन रक्षक मानवीय मदद प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।' इसके बाद UN महासचिव ने तालिबान से हमले को रोकने की गुजारिश की है और शांति से बात करने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा है कि, "अफगानिस्तान नियंत्रण से बाहर हो रहा है। हर दिन, संघर्ष नागरिकों, ख़ासकर महिलाओं और बच्चों पर भारी पड़ रहा है। मैं सभी पक्षों को नागरिकों की रक्षा करने के उनके दायित्व का स्मरण करता हूं और मैं तालिबान से आह्वान करता हूं कि वह इस हमले को तत्काल समाप्त करे और शांति की मेज पर लौट आए।"

सैफ अली खान का जन्मदिन मनाने के लिए निकलीं करीना, बेटे जेह के साथ होगा पहला वेकेशन

पूरे दक्षिणी यूरोप में जंगल की आग से मचा हाहाकार

तुर्की बाढ़ में बड़ी मरने वालों की संख्या बढ़ी, जानिए कितना हुआ मृतकों का आंकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -