फैंस के दिल और दिमाग में छाया RED NOTICE का खुमार, अब तक इतनी बार देखी गई फिल्म
फैंस के दिल और दिमाग में छाया RED NOTICE का खुमार, अब तक इतनी बार देखी गई फिल्म
Share:

हॉलीवुड मूवी Red Notice ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं और Netfilx पर यह मूवी विश्वभर के दर्शकों की सबसे पसंदीदा बन चुका है। यह मूवी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की हिस्ट्री में  Netfilx की सबसे अधिक देखी जाने वाली मूवी बन चुकी है। ड्वेन जॉनसन, गैल गैडोट और रयान रेनॉल्ड्स स्टारर रेड नोटिस एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और सबसे अधिक बार देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी है। यह मूवी तकरीबन 1490 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। यह मूवी अब तक की सबसे महंगी Netfilx ओरीजनल है।

इस मूवी के लिए ड्वेन जॉनसन ने 2 करोड़ डॉलर की फीस ली थी। वहीं, गेल गैडॉट ने भी इतनी ही फीस ली थी। इस मूवी के वर्ष 2018 में बनी मूवी बर्ड बॉक्स को भी पीछे छोड़ चुकी है। Red Notice की अब तक कुल व्यूअरशिप 328 मिलियन घंटे से भी ज्यादा है, जबकि बर्ड बॉक्स का रिकॉर्ड 282 घंटे का था। गैल गैडोट भी इस मूवी की सफलता से गदगद हो चुके है।

उन्होंने रेड नोटिस के सबसे अधिक  देखी जाने वाली मूवी बनने पर प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त कर दिया है। उन्होंने लिखा है, "वाह वाह वाह... वाह! आप लोगों मैं बता नहीं सकती कि इन आंकड़ों से मैं किस कदर खुश हूँ...आभार। आपने हमारी मूवी को  Netfilx के इतिहास में सबसे अधिक देखी जाने वाली मूवी बना दिया है !!!  गौरतलब है कि मूवी ‘Red Norice’ इंटरपोल की उस सूचना पर आधारित है, जो विभिन्न देशों में वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए यह संगठन अपने सदस्य पुलिस संगठनों  के बारें में है। यहां 2 नंबर का 1 चोर है, जिसके साथ मिलकर कलाकृतियों की चोरी के केसों का उस्ताद FBI का एक प्रोफाइलर कलाकृतियों की चोरी में माहिर और नंबर वन समझे जाने वाले बिशप को पकड़ना चाहता है।

रिलीज़ से पहले ही Spider Man : No Way Home ने मचाया धमाल, जानिए

ब्लैक कोट और डेनिम जींस पहने नज़र आई निकोल किडमैन

बारबाडोस के इवेंट में पहुंची रिहाना, सिंगर का लोग देख हर कोई हुआ हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -