केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की माता का दुखद निधन, सीएम कमलनाथ ने जताया शोक
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की माता का दुखद निधन, सीएम कमलनाथ ने जताया शोक
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुरैना लोकसभा सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां शारदा देवी का सोमवार को दिल्ली में देहावसान हो गया है। 92 साल की शारदा देवी के देहांत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जाहिर किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के मुताबिक,सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां का निधन हो गया है।

तोमर की मां के निधन पर प्रदेश के कई नेताओं ने शोक जाहिर किया है। उनकी मां का अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया जाएगा। सीएम कमलनाथ ने केन्द्रीय मंत्री तोमर की मां शारदा देवी के निधन पर गहरा शोक जाहिर करते हुए कहा है कि शारदा देवी सरल स्वभाव, आध्यात्मिक विचारों और संस्कारों वाली महिला थीं। सीएम कमलनाथ ने ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की ताकत देने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना की है।

राज्य के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भी केंद्रीय मंत्री तोमर की मां के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि, "तोमर जी की माताजी शारदा देवी के देहांत का दुखद समाचार मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।"

नार्थ ईस्ट में कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, कही ये बात

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू, सपा के साथ गठबंधन कर सकती है रालोद

फिर भाजपा के हुए कल्याण सिंह, कहा- यूपी में सीएम योगी का कोई विकल्प नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -