दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं ताजदार बाबर का दुखद निधन, अंतिम दर्शन करने जाएंगे राहुल गांधी
दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं ताजदार बाबर का दुखद निधन, अंतिम दर्शन करने जाएंगे राहुल गांधी
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की पूर्व MLA पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताजदार बाबर का आज तड़के 85 वर्ष की आयु में देहांत हो गया, वह काफी समय से बीमार थीं। कांग्रेस नेता यासमीन किदवई ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि, 'अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि मेरी दादी दिल्ली कांग्रेस नेत्री ताजदार बाबर का आज सुबह तड़के निधन हो गया।'  

बता दें कि उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं। उनके बेटे फरहाद सूरी 2006 में दिल्ली निगम के मेयर रह चुके हैं। उस समय दिल्ली के तीनों निगम एक ही हुआ करते थे। ताजदार बाबर को आज शाम निजामुद्दीन के पंच पिरान कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। इससे पहले उनके पार्थिव देह को निजामुद्दीन ईस्ट स्थित कम्युनिटी सेंटर पर अंतिम दर्शन और श्रद्धाजंलि देने के लिए रखा गया है। इसके बाद सभी लोग निजामुद्दीन थाने पर जुटेंगे और वहीं काला मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद उनके पार्थिव शरीर को कब्रिस्तान ले जाया जाएगा।

जानकरी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगे, हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि वह कब्रिस्तान जाएंगे या कम्युनिटी सेंटर। बता दें कि, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान ताजदार बाबर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहीं थीं। साथ ही वे मिंटो रोड विधानसभा क्षेत्र से दो बार, जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार MLA भी रहीं, उन्हें लोग आयरन लेडी के नाम से भी जानते थे।

गांधी जयंती पर ट्रेंड हुआ 'गोडसे जिंदाबाद' तो भड़के वरुण गांधी, कह डाली ये बात

आमजन पर महंगाई की मार, आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

एयरटेल, वोडाफोन आइडिया पर टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने लगाया 3,050 करोड़ रुपये का जुर्माना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -