राजकुमार और पत्रलेखा की रोमांटिक फोटो ने जीता हर किसी का दिल, प्यार में गुम एक्टर हुए शर्टलेस
राजकुमार और पत्रलेखा की रोमांटिक फोटो ने जीता हर किसी का दिल, प्यार में गुम एक्टर हुए शर्टलेस
Share:

अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड इडंस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक कहे जाते है। दोनों ने बीते वर्ष विवाह रचाया और अब ये कपल अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय करते हुए दिखाई दे रहे है। राजकुमार राव और पत्रलेखा  हमेशा ही सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के लिए प्यार भरा पोस्ट साझा करते रहते हैं। हाल ही में पत्रलेखा ने पिया के साथ एक बहुत की रोमांटिक तस्वीर साझा की।  फोटोज में राजकुमार राव शर्टलेस नज़र आ रहे है।

वहीं पत्रलेखा ब्लू जैकेट में स्टनिंग दिखाई दे रही है। शेयर की फोटोज में जहां पत्रलेखा राजकुमार राव के गले में बाहें डालें हुए दिखाई दे रही है। वहीं राजकुमार ने अपनी लेडी लव को कमर से थाम कर रखा हुआ है। दोनों एक-दूसरे को देख रहे हैं। कपल के चेहरे की स्माइल उनके प्यार को बयां करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रही है। राजकुमार के साथ इस अनदेखी फोटोज को पत्रलेखा ने बस एक रेड हार्ट इमोजी के साथ साझा किया है।


 
अपनी वाइफ के पोस्ट को राजकुमार ने लाइक करते हुए, कमेंट बॉक्स में कई हार्ट इमोजी के साथ हम (US) लिख दिया है। फैंस इस कपल की तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं। वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो राजकुमार जल्द ही जाह्नवी कपूर के साथ मिस्टर एंड मिसेज  माही में दिखाई देने वाले है। ये दूसरी बार है जब दोनों स्टार्स साथ स्क्रीन साझा करने वाले है। इसे पहले दोनों फिल्म रूही में दिखे थे। वहीं पत्रलेखा भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई मूवीज में काम किया है। पर्सनल लाइफ के बारें में बात की जाए तो लंबे समय की डेटिंग के उपरांत राजकुमार राव साल 2021 में 14 नवंबर को पत्रलेखा से विवाह कर लिया। 

कपूर खानदान के बाद देओल परिवार में बजेंगी शहनाइयां, हेमा मालिनी करेंगी नई बहू का स्वागत

49 साल के इस अभिनेता ने खोला बॉलीवुड का काला राज, सुनकर उड़ेंगे आपके होश

शादी के बाद कनिका ने शेयर की अपनी खूबसूरत तस्वीरें, पति संग लिप-लॉक करते आईं नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -