ये चीज खाने से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
ये चीज खाने से बढ़ रहा कैंसर का खतरा, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
Share:

अक्सर कई लोगों को अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड खाना बहुत पसंद होता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में फाइबर की मात्रा कम और चीनी की मात्रा आवश्यकता से अधिक होती है। ऐसी चीजों को खाने से पेट तो भर जाता है, मगर वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक खतरनाक होता है। अब एक नई रिसर्च में सामने आया है कि यदि लंबे समय से अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन किया जा रहा है तो इससे शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। सबसे पहले जानते हैं कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स होते क्या हैं।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में कई तत्व सम्मिलित होते हैं। ये फूड कई प्रक्रियाओं से गुजरता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स को कॉस्मेटिक फूड्स के नाम से भी जाना जाता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स से सभी तरह के तत्व ख़त्म हो जाते हैं। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड फैक्ट्ररी में बना खाना होता है। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड में केवल कैलोरी होती है तथा अक्सर ज्यादा चीनी एवं फाइबर सहित प्रोटीन की कम मात्रा से युक्त होते हैं।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स क्या क्या सम्मिलित होता है:-
- इंस्टेंट नूडल्स और सूप
- रेडी टू ईट मील्स
- पैक्ड स्नैक्स
- फिजी कोल्ड ड्रिंक्स
- केक, बिस्किट, डिब्बाबंद मिठाई
- पिज्जा, पास्ता, बर्गर 

वही एक रिसर्च से सामने आया है कि अगर लंबे वक़्त से अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन किया जा रहा है तो इससे शरीर में कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। एक लेखक एज़्टर वामोस ने अपनी स्टडी में बताया कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से केवल कैंसर का खतरा ही नहीं है बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी सबसे हानिकारक फूड है। अधिकतर अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का सेवन बच्चे और वयस्क करते हैं। जिससे भविष्य में स्वास्थ्य पर इसका सबसे अधिक बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। एक स्टडी में यह भी पाया गया है कि अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का संबंध मोटापे, टाइप 2 डायबिटीज एवं कार्डियोवैस्कुलर हार्ट डिजीज से भी होता है। कार्डियोवैस्कुलर हार्ट डिजीज में हार्ट स्ट्रोक एवं दिल के दौरे जैसी समस्याएं सम्मिलित होती हैं। 

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान, कहा- "राहुल गांधी का तीर सही निशाने पर लगा.."

'लक्ष्मणपुर' नाम से जाना जाएगा नवाबों का शहर! जल्द होगा एक और नामकरण

थोड़ी ही देर में पीएम मोदी देंगे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -