दंगाइयों को नहीं रास आई घोड़ी पर सवार दूल्हे की बारात कर दिया हमला
दंगाइयों को नहीं रास आई घोड़ी पर सवार दूल्हे की बारात कर दिया हमला
Share:

देवास (ब्यूरो रिपोर्ट)। शहर में गुंडागर्दी के चलते दबंगों और दलित समाज के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद बारात निकाले जाने के कारण हुआ था। मोके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया हैं। पुलिस बाकि आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़ितों ने पुलिस को दंगाइयों पर आरोप लगते हुए कहा कि दुल्हा दीपक सोलंकी की बारात निकालने पर दबंगो ने आपत्ति जताई और दूल्हे को घोड़ी पर से उतार दिया। दबंगो ने कहा दुल्हा अब घोड़ी नही चढ़ेगा। इसे यहा से पैदल लेकर जाओ। जब बारात बाइक पर निकलने की बात हुई तो दबंगो ने बाइक पर दूल्हे की बारात निकालने पर रजामंदी दिखाई।

रजामंदी के कुछ मिनट पश्चात् दबंगो को यह भी रास नहीं आया तो उन्होंने  बारात पर हमला कर दिया। उनके इस हमले में दूल्हे का भाई राजकुमार सोलंकी घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। साथ ही उन्होंने महिलाओं के साथ भी बदतमीजी की है। जिसकी एफआईआर टोंकखुर्द थाने में की है।

पुलिस के मुताबिक दूल्हे की बारात पर मारपीट की घटना में 1 व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चूका है। पुलिस बाकि आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

'लालच में फँसकर बने थे ईसाई..', पंडित धीरेंद्र शास्त्री से कथा सुन सागर के 95 लोगों ने की घर वापसी

फ़िल्मी गीतों पर थिरकते दिखे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय, देखिए Video

तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -