यह सुख, शांति, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
यह सुख, शांति, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
Share:

भोपाल: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हाल ही में कहा कि, 'शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं हैं। रिजल्ट विजिटिंग कार्ड नहीं होता है। शिक्षा व्यक्ति के जीवन को प्रकाशवान बनाकर प्रेरणा देती है कि नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा उठाएं और समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।' जी दरअसल यह सभी बातें उन्होंने बीते गुरुवार को कही। जी दरअसल वह राजभवन से महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षा समारोह को ऑनलाइन संबोधित कर रही थीं। इस दौरान वहां श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति गोपबंधु मिश्र भी शामिल रहे।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि, 'विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों में आत्मनिर्भरता का गुण विकसित करने के लिए सभी पाठ्यक्रमों के सैद्धांतिक अध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ उसके प्रायोगिक अध्ययन पर बल दिया जाना चाहिए।' इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्राचीन एवं सनातन ज्ञान-विज्ञान परंपरा के संवाहक एवं विद्वान आचार्यों के जीवन तथा उनके महान ग्रंथों पर केंद्रित प्रमाणिक शोध आलेखों के लेखन कार्य की भी तारीफ़ की। इसी के साथ उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रयासों से उपचारित टीबी रोगी की जानकारी पर विश्वविद्यालय की समाजिक सरोकारों के प्रति सजगता की सराहना की।

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'छात्रों के व्यक्तित्व विकास तथा मानव मूल्यों से संबंधित संस्कृत में अनेक सुभाषित वाक्य विद्यमान हैं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को सुभाषितों का संग्रह कर प्रकाशन करने के लिए कहा। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसे शिक्षकों का निर्माण करे, जो प्राचीन सनातन ज्ञान विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।' इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, 'श्रीमहाकालेश्वर वैदिक शोध संस्थान को विश्वविद्यालय से जोड़ा जाना चाहिए, ताकि वैदिक शोध संस्थान के संसाधनों का शोध कार्य तथा उच्च शिक्षा में उपयोग हो सके।' वैसे इस समारोह को सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन ने भी संबोधित किया।

वहीं आगे उन्होंने यह भी बताया कि, '9 शोधार्थियों सहित कुल 625 छात्र-छात्राओं को दीक्षा समारोह में उपाधि प्रदान की जा रही है।' इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नए साल की भी बधाई दी और कहा कि, 'यह सभी के लिए सुख, शांति, सद्भाव, समृद्धि एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो। सभी नागरिक अपनी दिनचर्या, व्यवहार और व्यवसाय में वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। व्यावसायिक और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं में संतुलन बनाएं। योग और व्यायाम के लिए अवश्य समय निकालें।'

महाराष्ट्र के इन जिलों में 2 जनवरी को होगा कोविड-19 वैक्सीन के लिए ड्राई रन का आयोजन

इंडिगो का सर्वर हुआ हैक, एयरलाइंस ने दी जानकारी

खेसारी के नए गाने ने मचाया तहलका, नजर आया देसी अंदाज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -