राहत की खबर, चक्रवात 'जवाद' के कमजोर पड़ने के आसार
राहत की खबर, चक्रवात 'जवाद' के कमजोर पड़ने के आसार
Share:

पुरी: चक्रवाती तूफान 'जवाद' शनिवार दोपहर तक ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट पर दस्तक देने से पहले गहरे दबाव में तब्दील होकर कमजोर पड़ने की संभावना है। अधिकारियों ने ताजा जानकारी में यह बात कही है। जिसके बाद पिछले एक साल में 'गुलाब' और 'यास' की मार झेल चुके इन पूर्वी तटीय राज्यों को जवाद तूफ़ान से राहत मिलने की आस जगी है।  

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से कहा गया है कि, 'इसके धीरे-धीरे कमजोर पड़ने और आने वाले 12 घंटे में उत्तर की तरफ बढ़ने की उम्मीद है और इसके बाद यह उत्तर की ओर ओडिशा के तट की तरफ गहरे दबाव के क्षेत्र के रूप में पुरी के पास पहुंच सकता है।' बुलेटिन में कहा गया कि इसके बाद 'जवाद' के और कमजोर होने और उत्तर-पूर्वोत्तर की तरफ ओडिशा से पश्चिम बंगाल के तट की तरफ बढ़ने का अनुमान हैं। भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी यू एस दास ने कहा कि, यह समुद्र में कमजोर पड़ने के बाद गहरे दबाव के रूप में पुरी के तट पर दस्तक दे सकता है।' 

बता दें कि विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने शुक्रवार को जानकारी दी थी कि चक्रवात बंगाल की खाड़ी से जाने से पहले पुरी जिले के आसपास दस्तक दे सकता है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'एक छोटी सी अच्छी खबर है। जवाद के पुरी तट पर पहुंचने तक वह कमजोर पड़ सकता है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन में यह जानकारी मिली है।' 

राकेश टिकैत को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, लंदन की इस कंपनी ने किया ऐलान

NIMHANS दे रहा इन पदों पर नौकरी का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन

अब विधानसभाओं और सांसद में नहीं चलेगा 'वन्दे मातरम्' ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -