आदित्य ठाकरे को 'बेबी पेंग्विन' कहना पड़ा भारी, पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी
आदित्य ठाकरे को 'बेबी पेंग्विन' कहना पड़ा भारी, पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र एवं मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया साइट पर विवादित टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में नागपुर की एक कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आरोपी समीत ठक्कर को 30 अक्टूबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि ठक्कर को नागपुर में एक कोर्ट में पेश किया गया और उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। ठक्कर के ट्विटर पर 59,000 फालोवर्स हैं और उसे सोशल मीडिया पर कुछ बड़े सरकारी पदाधिकारियों द्वारा फॉलो किया जाता है। ठक्कर को ट्विटर पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जिसमें आदित्य ठाकरे को बेबी पेंगुइन कहा था। पुलिस ने गिरफ्तारी के वक़्त ठक्कर ने खुद को भाजपा का पदाधिकारी बताया था। हालांकि भाजपा ने ठक्कर के पार्टी का पदाधिकारी होने या पार्टी की IT यूनिट का कोई सदस्य होने से साफ़ इनकार किया है।

मुम्बई भाजपा प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने ट्वीट किया कि समीत ठक्कर न तो राष्ट्रीय भाजपा और न ही प्रदेश भाजपा इकाई का कोई पदाधिकारी है और न ही वह IT यूनिट का सदस्य है। ठक्कर को गुजरात के राजकोट से शनिवार को अरेस्ट किया गया था। वह इस मामले के सिलसिले में मुंबई में वी पी रोड पुलिस थाने में पेश होने के बाद से फरार चल रहा था।

सब्जियों के बढ़ते दामों से देश में हाहाकार, प्रियंका बोली- चुप क्यों है भाजपा सरकार ?

पेशावर के एक मदरसे में बम धमाका, 19 बच्चे हुए घायल

अमेरिकी सैन्य अकादमी के प्रमुख ने ' प्रणालीगत नस्लवाद ' जांच के बीच दिया इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -