IndiGo फ्लाइट की टॉयलेट में शख्स कर रहा था स्मोकिंग, अचानक बजने लगा फायर अलार्म और फिर...
IndiGo फ्लाइट की टॉयलेट में शख्स कर रहा था स्मोकिंग, अचानक बजने लगा फायर अलार्म और फिर...
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से गोरखपुर आ रही फ्लाइट (IndiGo Airlines) में एक यात्री टॉयलेट में छिपकर सिगरेट पी रहा था। उसी के चलते फायर अलार्म बजने लगा तो फ्लाइट में हंगामा मच गया। क्रू मेंबर्स ने चेक किया तो देखा कि यात्री सिगरेट पी रहा था। तत्पश्चात, सिगरेट बुझाने को कहा गया। फ्लाइट गोरखपुर में लैंड होने के पश्चात् यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। 

कहा जा रहा है कि जब यात्री ने फ्लाइट की टॉयलेट में जाकर सिगरेट जलाई तो फायर अलार्म बजने लगा। अलार्म बजते ही क्रू मेंबर एवं सभी यात्री अलर्ट हो गए। फ्लाइट में ग्रुप मेंबर ने जब चेकिंग की तो देखा कि यात्री टॉयलेट में सिगरेट पी रहा था। इस यात्री की हरकत से सभी परेशान तथा हैरान थे। तुरंत कैप्टन एवं क्रू मेंबर्स ने सिगरेट बुझवाई तथा इसके पश्चात् फ्लाइट गोरखपुर में लैंड हुई।

इंडिगो फ्लाइट के कैप्टन एवं क्रू मेंबर ने इस यात्री को एयरपोर्ट सिक्योरिटी इंचार्ज के हवाले कर दिया है। तत्पश्चात, एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया। एयरलाइंस के सुरक्षा अफसर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर यात्री को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। घटना को लेकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी इंचार्ज विजय कौशल ने बताया कि यात्री देवरिया का रहने वाला है। इस बारे में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। जब यात्री से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कृष्ण कुमार मिश्रा बताया। वह देवरिया के बरियारपुर करौदी बाजार का रहने वाला है। आपको बता दें कि मुंबई से गोरखपुर आ रही थी फ्लाइट नंबर 6E- 544 प्रतिदिन 3:35 बजे पर मुंबई से उड़ान भरकर सायं 6 बजे तक गोरखपुर पहुंचती है। बृहस्पतिवार को भी फ्लाइट तय वक़्त पर उड़ान भरकर गोरखपुर पहुंचने वाली थी तथा लैंड होने से पहले ही यह घटना हो गई।

‘मेरे बेटे के पास 30 करोड़ की संपत्ति है, लेकिन', सुसाइड नोट लिखकर IAS के दादा-दादी ने मौत को लगा लिया गले

पासपोर्ट इंडेक्स को लेकर आई बड़ी खबर, भारत में तेजी से गिरी रैंकिंग

1000 के नोट पर आया सरकार का बड़ा फैसला, जानिए क्या कहा..?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -