इस व्यक्ति की दरियादिली ने किया सभी को कायल, वीडियो कर देगा आपको खुश
इस व्यक्ति की दरियादिली ने किया सभी को कायल, वीडियो कर देगा आपको खुश
Share:

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी रफ़्तार से वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें छलक उठेंगी। यह वीडियो मानवता की मिशाल को प्रकट करता है। इसमें एक शख्स ने जो सम्मान वृद्ध तथा असहाय इंसान के प्रति दिखाया है, वह तारीफ-ए-काबिल है। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि एक बुजुर्ग शख्स भूमिगत मेट्रो में सफर कर रहा है। उसके बदन पर कपड़े नहीं हैं, तथा वह बिल्कुल असहाय है।

वही उसकी करुण भावना देखकर सब व्यक्ति हैरत में हैं, परन्तु कोई सहायता के लिए आगे नहीं आता है। तभी एक शख्स आगे आता है और उस बुजुर्ग शख्स की सहायता करता है। इस दौरान शख्स पहले अपनी टी-शर्ट निकालता है तथा दोबारा उसे बुजुर्ग शख्स को पहनने के लिए देता है। हालांकि, बुजुर्ग शख्स स्वयं से टी-शर्ट नहीं पहन पाता है। इसके पश्चात् वह शख्स स्वयं से सहायता कर उस बुजुर्ग शख्स को टी-शर्ट पहनाता है।

साथ ही जब बुजुर्ग शख्स टी-शर्ट पहन लेता है। तभी वह मददगार शख्स एक टोपी लेकर आता है, तथा बुजुर्ग शख्स को पहनाता है। बुजुर्ग शख्स टी-शर्ट तथा टोपी में जबरदस्त नजर आ रहा है। यह देख मेट्रो में सफर कर यात्रियों ने सहायता करने वाले शख्स की सराहना की। वही इस वीडियो को इंडियन फारेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से साझा किया है। वही इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है, इसके साथ ही इसे खूब लाइक भी किया जा रहा है।

वायरल वीडियो को देख नहीं समझ पा रहे लोग 'स्मार्ट वर्क है या हार्ड'

गांजे की पत्तियां खाकर टुन्न हो गया चूहा, वायरल हो रहीं तस्वीरें

विश्व का वो देश जहा मुस्लिम तो है पर मस्जिद नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -