मिस्त्र में पाया गया अब तक का सबसे पूराना खजाना, जानिए क्या है राज
मिस्त्र में पाया गया अब तक का सबसे पूराना खजाना, जानिए क्या है राज
Share:

मिस्र की धरती में बीयर का सबसे पुराना खजाना मिलने की खबर सुनने को मिली है। अमेरिका और मिस्र के पुरातत्वविदों को खुदाई में मिली बीयर की एक पुरानी फैक्ट्री को सबसे पुरानी बीयर फैक्ट्री बताया जा रहा है। यह प्राचीन मिस्र के सबसे प्रमुख पुरातत्व स्थलों में शुमार एक स्थान पर मिली सबसे पुरानी बियर फैक्ट्री हो सकती है।  जंहा इस बात का पता चला है कि प्राचीन वस्तुओं की सर्वोच्च परिषद के महासचिव मुस्तफा वजीरी ने बोला कि यह फैक्ट्री नील नदी के पश्चिम में प्राचीन कब्रिस्तान एबिडोस में पाई गई है, जो दक्षिणी काहिरा से 450 किलोमीटर दूर है। जहां इस बारें में उन्होंने कहा कि यह फैक्ट्री किंग नारमेर के क्षेत्र में स्थित है, जिन्हें पहले वंशकाल (3150 ईसा.पूर्व से 2613 ईसा.पूर्व) की शुरुआत में प्राचीन मिस्र के एकीकरण के लिए पहचाना जाता है। 

मिट्टी के 40 बर्तन भी मिले: वजीरी ने बोला कि पुरातत्वविदों को 8 इकाईयां मिली हैं। हर इकाई 20 मीटर (करीब 65 फुट) लंबी, 2.5 मीटर (तकरीबन आठ फुट) चौड़ी है। इनमें मिट्टी के लगभग 40 बर्तन मिले हैं जो बियर के उत्पादन के लिए अनाज और पानी के मिश्रण को गर्म करने मे कार्य आते होंगे।

इस संयुक्त अभियान की सह-अध्यक्षता न्यूयॉर्क महाविद्यालय के फाइन आर्ट्स संस्थान के डॉक्टर मैथ्यू एडम्स और प्रिंस्टन महाविद्यालय में प्राचीन मिस्र इतिहास और पुरातत्व के सहायक प्राध्यापक डेबोरा विसचाक ने की थी। जंहा यह भी कहा जा रहा है कि बियर से होने वाली शाही रस्मों को पूरा करने के लिए इस क्षेत्रों में यह फैक्ट्री लगाई गई होगी। उन्होंने बोला कि पुरातत्वविदों को ऐसे सबूत मिले हैं, जो प्राचीन मिस्र में बलि प्रथाओं के दौरान बियर के उपयोग को दर्शा रहे है। 

प्राचीन वस्तुओं से संबंधित मंत्रालय ने बोला कि ब्रिटेन के पुरातत्वविदों ने सबसे प्रथम 1900 की शुरुआत में इस फैक्ट्री के अस्तित्व का उल्लेख किया था, लेकिन उन्हें यह नहीं पता चल सका था कि यह किस जगह मौजूद है। मिस्र की धरती में बीयर का सबसे पुराना खजाना पाया गया है। अमेरिका और मिस्र के पुरातत्वविदों को खुदाई में बीयर की एक पुरानी फैक्ट्री मिली है। यह प्राचीन मिस्र के सबसे प्रमुख पुरातत्व स्थलों में शुमार एक स्थान पर मिली सबसे पुरानी बियर फैक्ट्री हो सकती है। 

राजस्थान में कोरोना टीकाकरण जारी, आज से लगना शुरू होगा दूसरा डोज़

अंतरिक्ष में जल्द नया 'सैटेलाइट' लांच करेगा भारत, 'भागवत गीता' की कॉपी भी रहेगी साथ

अपनी कविताओं के लिए आज भी याद की जाती है सुभद्रा कुमारी चौहान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -