देशभर में कोरोना से बदतर हो रहे हाल, अब तक अब तक 34 लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा
देशभर में कोरोना से बदतर हो रहे हाल, अब तक अब तक 34 लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा
Share:

बीते  कई दिनों से देशभर में तेजी से बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुका है, हर दिन इस वायरस की चपेट में आने से हर दिन संक्रमण के आंकड़े में बढ़ोतरी होती जा रही है। इस वायरस ने अब तक अनगिनत लोगों की जान चली गई है । हर दिन हो रही इन मौतों के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। इतना ही कोरोना वायरस के कारण देश भर में महामारी का सिलसिला एक बार फिर बढ़ चुका है। 

देश में कोविड वायरस संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी जारी है। पिछले वर्ष मार्च में शुरू हुई इस महामारी से देश में अब तक 2 करोड़ से  अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 1।6 करोड़ से अधिक लोग ठीक हुए हैं। वहीं 2।20 लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। देश में सक्रीय केस की संख्या 34,13,642 हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के 12 राज्य ऐसे हैं जहां सक्रीय मामलों (इलाज करा रहे लोग) का आंकड़ा एक लाख से अधिक हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और बिहार भी शामिल हैं, जहां एक्टिव मामलों का कुल 81।46 प्रतिशत केस है। दूसरी लहर के बढ़ते प्रभाव के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और उत्तर प्रदेश में नए मामलों में स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं। देश में अब तक 15।71 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

आंध्र प्रदेश में लगा 14 दिनों का आंशिक कर्फ्यू, इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा पर नहीं है कोई चिंता: फाइजर

इन महान नायकों की याद में मनाया जाता है कोयला क्रांति दिवस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -