ठंड का इतना कहर की जम गया नूडल्स
ठंड का इतना कहर की जम गया नूडल्स
Share:

विश्व के कई भागो में ठंड का कहर जारी है। भारत के भी कई क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ चुके है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल होने लगा है। इस वीडियो में एक शख्स किसी बर्फीले क्षेत्र में खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। यहां इतनी ठंड रहती है कि उस शख्स के हाथ में रखा खाने का सामान मिनटों में बर्फ की तरह जम जाता है। इतना ही नहीं उसकी दाढ़ी और चेहरे के बालों में भी बर्फ जम जाती है।

खबरों का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे है रहे शख्स का नाम जेक फिशर है। वे एक एक्टर भी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक वीडियो की सीरिज पोस्ट भी कर दी है। इस वीडियो में वो किसी बर्फीले इलाके में दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने वीडियो में ठंड का सितम दिखाया है।

जम गया कटोरे में रखा नूडल्स: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जेक नूडल्स के एक कटोरे के साथ ही खड़े हुए है। लेकिन कुछ ही देर में नूडल्स बर्फ में परिवर्तित हो जाते है। इतना ही नहीं चम्मच भी हवा में ही अटक चुका है। वीडियो में जेक ने इस बारें में कहा है कि जैसे ही वे नूडल्स की कटोरी लेकर बाहर निकले उन्हें भयंकर ठंड को झेलना पड़ गया है। हालांकि उन्होंने इस बर्फीले मौसम को इंजॉय भी किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jake Fischer (@voicesofjake)

इस वीडियो को कुछ दिन पहले जेक ने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी साझा कर दिया है। अब तक इस वीडियो को 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस वीडियो को लाइक भी कर दिया है। वीडियो देखकर अंदाजा भी लगा चुके है कि जेक जिस इलाके में हैं वहां बहुत ठंह है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए बोला है बाल जम गए हैं। तो दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वीडियो देखकरही कंपकपी लगने लगी है। तो किसी ने लिखा कि लगता है साइबेरिया पहुंच गया।

इस फ्लाइट में उड़ान भरने पर मिल रहे बिल्ली के खूबसूरत बच्चे

OMG! बिना रुके इतने दिनों तक उड़ता रहा ये पक्षी...बना डाला अनोखा रिकॉर्ड

गिरफ्तार हुए TMC प्रवक्ता साकेत गोखले, क्राउड फंडिग से जुड़ा है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -