राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के लिए चयन हुआ उज्जैन शहर का नाम
राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार के लिए चयन हुआ उज्जैन शहर का नाम
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। उज्जैन शहर धार्मिक शहर होने के नाते प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन शहर में होता है इस हेतु पर्यटन की दृष्टि से भी उज्जैन शहर अपने आप में प्रसिद्धी पर रहा है नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बेहतर सफाई व्यवस्था साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बारीकी से ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार हेतु उज्जैन शहर का नाम चयनित किया गया है।

आज 27 सितंबर को दिल्ली में पर्यटन पुरस्कार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्री मुकेश टटवाल पुरस्कार प्राप्त करगें। उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल महाकालेश्वर मंदिर, हरसिद्धि, काल भैरव, रामघाट, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम, राम जनार्दन मंदिर, भृतहरी गुफा, त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर, गढ़कालिका मंदिर, पीर मत्स्येन्द्रनाथ समाधि स्थल, इत्यादि प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर विशेष रूप से सफाई व्यवस्था के इंतजाम साथ ही सौंदर्यकरण के कार्य करवाए गए हैं जिसके फल स्वरुप उज्जैन नगर निगम को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से नवाजा गया है।

ऊर्जा हेल्प डेस्क का होगा संचालन, महिलाओं की सहायता के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे

हजारों युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए दी परीक्षा

महिला अपराध व मानव दुर्व्यापार की रोकथाम पर हुई चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -