इस शख्स के साथ जुड़ चुका है 15 वर्ष की आयु में करियर शुरू करने वाली गीता माँ का नाम
इस शख्स के साथ जुड़ चुका है 15 वर्ष की आयु में करियर शुरू करने वाली गीता माँ का नाम
Share:

बॉलीवुड में कई कोरियोग्राफर्स ने अपना मुकाम प्राप्त कर लिया और गीता कपूर उनमें से ही एक हैं। इन दिनों वह टेलीविज़न पर सुपर डांसर चैप्टर 4 में जज की भूमिका में भी दिखाई दे चुकी है।  इसके साथ साथ उन्होंने डांस इंडिया डांस, सुपर डांसर, इंडिया के मस्त कलंदर और इंडियाज़ बेस्ट डांसर जैसे रियलटी शो जज कर चुकी है। बता दें कि गीता ने 15 वर्ष की आयु में अपना डांसिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने 'तुझे याद ना मेरी आई', 'गोरी गोरी' जैसे गानों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया। उन्होंने जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान का डांस ग्रुप को ज्वाइन कर लिया था।

जिसके उपरांत वह फराह खान को असिस्ट करने लग गई थी। गीता ने फ़राह को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें , कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी मूवीज में असिस्ट कर चुकी है। जिसके उपरांत गीता खुद ही कोरियोग्राफर बनीं और फिजा, अशोका, साथिया, हे बेबी, अलादीन, तीस मार खां के चर्चित गाने शीला की जवानी की भी कोरियोग्राफी करके लोकप्रियता अपने नाम कर ली। 47 वर्ष की गीता की पर्सनल लाइफ के बारें में बात की जाए तो उन्होंने अब तक किसी से भी विवाह नहीं किया है।  बीते दिनों गीता मां ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज साझा की थीं जिसमें उन्होंने मांग में सिंदूर लगा रखा था। जिस वजह से वो खूब चर्चा में भी आ गई थी। लेकिन ये अवतार उन्होंने महज एक शूट के लिए लिया था।

कुछ वर्ष पूर्व पहले कोरियोग्राफर गीता कपूर अपने अफेयर की खबरों के चलते चर्चा में छा गई थी। दरअसल, लोगों ने उनके एक दोस्त को उनका ब्वॉयफ्रेंड भी मानने लगे थे। गीता कपूर की कुछ फोटोज जमकर वायरल हुई थीं, जिनमें वो एक शख्स के साथ पोज देती हुई दिखाई दी थी। उनके साथ तस्वीर में जाने-माने राजीव खिंची थे, जो काफी समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सक्रीय हैं। गीता का नाम कुछ समय पहले कोरियोग्राफर राजीव खिंची के साथ भी जोड़ा जा चुका है। दोनों के अफेयर में होने की खबरें आई थीं लेकिन फिर ये सारी बातें एक अफवाह हो गई। जानकारी के मुताबिक राजीव खिंची अभिनेता, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं। राजीव ने न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वॉयर पर हुए नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम को कोरियोग्राफ भी कर चुके है। इसके अलावा उनके खाते में कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।

गीता के साथ रिश्ते को लेकर राजीव ने मीडिया से बात करते हुए बताया था कि , ”यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन हम दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे मित्र हैं। हम दोनों किसी भी रोमांटिक इक्वेशन में नहीं हैं। हम दोनों एक दूसरे को कई वर्षों से जानते हैं। यदि हमारे बीच रोमांस का सीन होता है तो दुनिया को पता चल जाएगा।”

प्रेम कहानी में किसे खलनायक मानते हैं अर्जुन कपूर, खुद बताया

मशहूर कवि गुलजार से विक्की ने की मुलाकात

जर्सी के फ्लॉप होने के बाद भी शाहिद ने बढ़ाई अपनी फीस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -