'ग्रेजुएट चायवाली' के ठेले पर नगर निगम ने चलाया था बुलडोजर, अब मिला वापस
'ग्रेजुएट चायवाली' के ठेले पर नगर निगम ने चलाया था बुलडोजर, अब मिला वापस
Share:

पटना: ग्रेजुएट चायवाली के नाम से लोकप्रिय पटना की प्रियंका गुप्ता के स्टाल को नगर निगम ने वापस लौटा दिया है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने के पश्चात् ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता को उसका चाय का स्टाल मिला। बृहस्पतिवार को पटना नगर निगम नगर ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रियंका गुप्ता का स्टाल उठाकर जब्त किया था।

तत्पश्चात, प्रियंका गुप्ता रोती हुई मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और लालू यादव से मिलने पहुंची थीं। तेजस्वी यादव से मुलाकात करने के बाद प्रियंका गुप्ता ने कहा कि उसे निगम के डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया था तथा हमने लाइसेंस भी लिया है, तेजस्वी यादव ने अभी कहा है आप मेरे नाम से एक प्रार्थना पत्र लिखकर दीजिए फिर आगे देखते हैं। 

अब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पहल पर स्टाल वापस मिल गया है। बता दें कि प्रियंका गुप्ता बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली है तथा वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से कॉमर्स में स्नातक किया है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो प्रियंका ने चाय का स्टाल लगाया। प्रियंका की दुकान 'ग्रेजुएट चायवाली' पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा एवं भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी चाय पीने पहुंच चुकी हैं। प्रियंका को शोहरत प्राप्त हुई, किन्तु अब पटना नगर निगम ने उन पर कार्रवाई कर दी। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अफसरों से गुहार लगाई की उन्हें थोड़ी मोहलत दे दी जाए जिससे वो पैसे जमा कर अपनी दुकान ले सके किन्तु फिर भी उनके स्टॉल को हटा दिया गया। उन्होंने कहा, 'लोग बोलते हैं कि ग्रेजुएट चाय वाली तीन लाख रुपये कमाती है किन्तु मेरा उस हिसाब से खर्च भी होता है।' प्रियंका ने कहा, 'मैं तीन लाख रुपये महीने का नहीं कमाती क्योंकि बाजार डाउन चला गया है।'

न्यूयॉर्क टाइम्स ने की AAP की तारीफ या केजरीवाल ने पैसे देकर छपवाया 'विज्ञापन' ?

भूकंप के झटकों से एक बार फिर डोली उत्तराखंड की धरती, हुआ ये हाल

2015 में नितीश ने जिन दागी नेताओं को हटाया, आज वही बिहार सरकार में मंत्री - प्रशांत किशोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -