ये है इतिहास के सबसे वजनी न्यू बेबी बोर्न
ये है इतिहास के सबसे वजनी न्यू बेबी बोर्न
Share:

जन्म लेते वक्त बेबी का जन्म 3-4 किलो होता है। लेकिन दुनियाभर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब सामान्य से ज्यादा वजनी बच्चे पैदा हुए। इनका वेट और साइज नॉर्मल बच्चों से कहीं ज्यादा था। ऐसे में आज हम आपको दुनिया के विभिन्न देशों में पैदा हुए 10 सबसे हैवी बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें से किसी का वेट 7 तो किसी 8 किलो तक था।

क्यों पैदा होते हैं ऐसे बच्चे - अगर आप सोचते हैं कि ज्यादा खान-पान की वजह से ऐसा होता है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। दरअसल, इस तरह के मामलों को मेडिकल टर्म में मेक्रोसोमिया कहा जाता है, जिसकी वजह प्रेग्नेंसी के दौरान या उससे ठीक पहले डाइबिटीज का होना है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादा वजन बढ़ने से भी ऐसे केसेज बनते हैं।

1. सेंट जोसेफ वूमन हॉस्पिटल में जन्मा फ्लोरिडा का सबसे हैवी बच्चा - फ्लोरिडा के इस हॉस्पिटल में पैदा हुए इस बच्चे का वेट लगभग 6.5 kg था। यह फ्लोरिडा का सबसे हैवी बच्चा था। मजेदार बात ये है कि बच्चे की मां को 3 महीने तक अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में मालूम ही नहीं था। बच्चे की मां मैक्सजेंड्रा बताती हैं कि डिलिवरी के दौरान मुझे अहसास हो गया था कि यह 10 पाउंड से बड़ा होगा।

2. राजाराम कलावती हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश में जन्मा भारत का सबसे बड़ा बच्चा - नवंबर 2015 में उत्तर प्रदेश के ओरई में स्थित कलावती हॉस्पिटल में फिरदोस खातून ने भारत के सबसे हैवी बच्चे को जन्म दिया। उनकी उम्र 36 साल थी। इसका वेट लगभग 6.5 kg था।

3. इंडोनेशिया में जन्मा 8.7 किलो का बच्चा - नॉर्थ सुमात्रा के अबदुल मनन जेनरल हॉस्पिटल में जन्में इस बच्चे का वेट 8.7 किलो था। यह 21 सितंबर 2009 में पैदा हुआ था। डॉक्टर के अनुसार इसका वेट 1 साल के बच्चे जितना था।

4. नादिया खलीना- साइबेरिया की बड़ी हैवी बच्ची - जन्म के समय नादिया का वेट लगभग 7.75 kg था। बर्थ के बाद उसका फोटो साइबेरियन सिटी के मेटेरेनिटी वार्ड में लगाया गया था।

5. जसलीन जर्मनी की सबसे बड़ी बच्ची - 26 जुलाई 2013 में जर्मनी में 6.1 kg की बच्ची पैदा हुई। इसकी लंबाई 22 इंच थी। यह लड़की लीपजिंग के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में पैदा हुई थी। यह जर्मनी की सबसे हैवी बच्ची थी।

6. जॉर्ज किंग- यूके का सबसे बड़ा बच्चा - 2013 में जन्मा जॉर्ज किंग का वजन जन्म के समय 7 किलो से ज्यादा था। यह नॉर्मल साइज के बच्चों से दोगुना था। बच्चे की मां जेड बताती हैं कि 20 डॉक्टरों की टीम ने मेरी डिलिवरी करवाई थी। मुझे अंदाजा नहीं था कि यह इतना बड़ा होगा।

7. जे मिशेल- टेक्सास का सबसे बड़ा बच्चा - 2011 में जैनेट जॉनसन ने 7.5 किलो के बच्चे को जन्म दिया। यह बच्चा गुड शेफर्ड हॉस्पिटल में पैदा हुआ था। बच्चों के पेरेंट्स को पता था कि उनके घर एक बड़ा और हैवी बच्चा पैदा होने वाला है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -