जनवरी माह होगा मनोरंजन से भरा, एक के बाद एक रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्मे
जनवरी माह होगा मनोरंजन से भरा, एक के बाद एक रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्मे
Share:

नई उमंग, नई उम्मीदों के साथ वर्ष 2023 का आगाज हो गया है। ऐसे में इस साल बॉलीवुड से भी कई उम्मीदे हैं। साल 2022 भले ही हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ, लेकिन उम्मीद है कि यह नया वर्ष हिंदी सिनेमा के लिए शानदार बीते। बात की जाए यदि जनवरी के माह की तो, इस महीने बॉलीवुडे में बड़े सितारों की कई बड़ी मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कौन सी मूवी हैं जो साल के पहले महीने में रिलीज होने जा रही है..

पठान: शाहरुख खान की मचअवेटेड मूवी पठान को लेकर पिछले लंबे वक़्त से लोगों में क्रेज देखने को मिल रहा है। मूवी 25 जनवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलिज होने वाली है। पूरे 4 वर्ष के उपरांत फैंस शाहरुख को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। वहीं शाहरुख के अलावा मूवी में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रॉहम भी अहम किरदार में बने हुए है।  

मिशन मजनू: इस फिल्म के माध्यम से सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना पहली एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले है। मिशन मजनू 20 जनवरी को नेटफिल्क्स पर आने वाली है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सिद्धार्थ एक भारतीय अंडरकवर एंजेट का रोल प्ले कर रहे हैं, जिस पाकिस्तान के विरुद्ध एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है। 

लक्कड़बग्गा: मिलिद सोमन स्टारर मूवी लक्कड़बग्गा 13 जनवरी को रिलीज होने वाली है। मूवी की कहानी कोलकता में हुए एक सच्ची घटना पर आधारित है, जहां जानवरों को गैर कानूनी ढंग से बेचने के वाकये को दिखाया जाने वाला है। 

कुत्ते: विशाल भारद्वाज की इस मल्टीस्टारर मूवी में तब्बू, कुमुद मिश्रा, कोंकणा सेनशर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और अर्जुन कपूर जैसे बेहतरीन कलाकार दिखाई देने वाले है। मूवी 13 जनवरी को रिलीज होने वाली है। मूवी का ट्रेलर बेहद मजेदार है, जहां सभी कलाकार पैसों के भरे एक ट्रक पर नजर गड़ाए हुए है।

तेहरन: जॉन अब्राहम इस वर्ष मूवी तेहरान के साथ धमाका करने वाले हैं। मूवी में उनके अपोजिट मानुषी छिल्लर दिखाई देने वाली है। मूवी की कहानी रूस और यूक्रेन के बीच होने वाले असली इवेंट्स पर आधारित है, जिसे गणतंत्र दिवस पर रिलीज किया जाने वाली है।

अनुष्का शर्मा के भाई को डेट कर रही ये मशहूर अदाकारा

हनी सिंह ने गर्लफ्रेंड के साथ साझा की बेस्ट वीडियो

रणबीर की एनिमल पर आया इस साउथ सुपर स्टार रिएक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -