बच्चों के सामने महिला को उठा ले गए बदमाश, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
बच्चों के सामने महिला को उठा ले गए बदमाश, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
Share:

कटिहार: बिहार के कटिहार से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दबंग ने घर में सोते समय महिला का अपहरण किया। फिर एकांत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। हैवानियत यहीं नहीं रुकी। महिला की दोनों आंखें फोड़ने का प्रयास किया गया है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।

वही पूरी घटना अमदाबाद थाना इलाके के इकरा इंग्लिश गांव की है। यहां एक बांध पर महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। पिछली रात महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी के चलते अपराधी शमीम आया एवं महिला को खींचकर पटसन के खेत में ले गया। इस के चलते बच्चे चीखते और चिल्लाते रहे। अपराधी शमीम ने महिला से बलात्कार किया। उसके बाद लकड़ी से महिला की दोनों आंखें फोड़ने का प्रयास किया।

घरवालों ने बताया कि महिला का पति महानगरों में रहकर मजदूरी करता है। गांव में अकेली महिला रहती है तथा बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। अपराधी शमीम को पता था कि महिला घर में अकेली है। इसी बात का लाभ उठाकर वह भीतर घुस गया और किडनैप के पश्चात् वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद महिला के बच्चे भी बुरी तरह सहमे हुए हैं। फिलहाल, महिला को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। इस पूरी घटना की गवाह महिला की बेटी बनी है। कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घटना बहुत गंभीर है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। पिता के बयान के आधार पर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। 

'2 साल से रोज रात में बगल में आकर सो जाते हैं पापा', बच्ची ने सुनाई खौफनाक कहानी

प्रेमिका से कहासुनी होने पर युवक ने लगाई फांसी

छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतरा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -