कोचिंग से लौट रही छात्रा को बदमाश ने मारी गोली, मचा हड़कंप
कोचिंग से लौट रही छात्रा को बदमाश ने मारी गोली, मचा हड़कंप
Share:

पटना: बिहार में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां एक लड़की को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी है। घटना बुधवार प्रातः की है, जब काजल नाम की विद्यार्थी बेउर थाना इलाके के सिपारा क्षेत्र के अपने कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए एक बदमाश ने लड़की को पीछे से गोली मार दी।

गोली लड़की के गर्दन में जाकर फंस गई। आनन फानन में लड़की के घरवालों ने उसे बायपास के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां लड़की की स्थिति नाजुक बनी है। वहीं लड़की को गोली मारने की घटना CCTV में कैद भी हो गई। लड़की की आयु 16 वर्ष है। घटना के पश्चात् पुलिस भी काफी देर से पहुंची तथा फोन पर ही घरवालों से घटना की जानकारी ले रही थी।

फिलहाल गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस अभी तक गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है। CCTV में अपराधी साफ-साफ नजर आ रहा है। पुलिस की माने तो घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पूरे घटना की छानबीन की जा रही है। परिवार वालों ने पुलिस की लेट-लतीफी पर नाराजगी व्यक्त की है तथा अपराधी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

मामूली बात को लेकर महिला पर एसिड अटैक, 2 गिरफ्तार

बर्थडे पार्टी में गए लड़के की हुई बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

एडल्ट फिल्म देखने के बाद नशे में धुत युवक ने मासूम का किया बलात्कार, और फिर....

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -