सियाचीन में हिमस्खलन में शहीद हुए सैनिक को किया गया सुपुर्दे खाक
सियाचीन में हिमस्खलन में शहीद हुए सैनिक को किया गया सुपुर्दे खाक
Share:

विजयवाड़ा : सियाचीन में हुए हिमस्खलन में शहीद हुए जवान मुशताक अहमद के पार्थिव शरीर को आज उनके पैतृक गांव पर्नापल्ली ले आया गया। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। इससे पहले आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के कृष्णामूर्ति व उनके राजनीतिक दल के अन्य नेताओं ने शहीद जवान मुश्ताक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए और उनके सुपुर्दे खाक होने तक वहां मौजूद रहे। कृष्णामूर्ति ने मुश्ताक अहमद के परिवार वालों से मुलाकात की और उन्हें 25 लाख रुपए का चेक सौंपा। सोमवार को ही सरकार ने अनुग्रह राशि देने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पूर्व में प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार अहमद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से संबंध रखने वाले अहमद उन दस सैनिकों में से थे, जिनका इस महीने की शुरुआत में हिमस्खलन के कारण निधन हो गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -