मुश्किल में बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट की शादी, होने वाले पति पर महिला ने लगाए धोखे से तलाक के आरोप
मुश्किल में बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट की शादी, होने वाले पति पर महिला ने लगाए धोखे से तलाक के आरोप
Share:

पंजाब की मशहूर गायिका एवं बिग बॉस 15 की पूर्व प्रतियोगी अफसाना खान की लाइफ में कंट्रोवर्सी समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। बिग बॉस में अपनी खराब भाषा तथा घर में वॉयलेंस करने पर अफसाना को बीच शो से बाहर कर दिया गया था। वही अब एक बार फिर अफसाना खान अपनी शादी को लेकर विवादों में घिरी हुई दिखाई दे रही हैं। 

बता दे कि अफसाना खान अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साज शर्मा से बीते वर्ष फरवरी में सगाई कर चुकी हैं। अफसाना ने सगाई की फोटोज साझा करके प्रशंसकों को खुशखबरी दी थी। अफसाना इस वर्ष शादी करने वाली हैं। वो अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। मगर इसी बीच ऐसी जानकारियां सामने आ रही हैं कि एक महिला ने अफसाना के मंगेतर पर उसे धोखे से तलाक देने का इल्जाम लगाया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनु नाम की महिला ने मोहाली अदालत में अफसाना खान के मंगेतर साज शर्मा के विरुद्ध एक याचिका दायर की है। महिला ने साज शर्मा पर इल्जाम लगाया है कि उसने 6 सितंबर 2014 को साज से शादी की थी तथा उनकी एक बेटी भी है, जिसका जन्म फरवरी 2016 में हुआ था। शादी के पश्चात् उनकी फैमिली जीरकपुर में रहती थी। मगर उस दहेज के लिए दबाव डाला गया, जिसके पश्चात् महिला को मजबूरन अपने होमटाउन रायपुर लौटना पड़ा। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि अनु को दिसबंर में अफसाना एवं साज के शादी करने के बारे में पता चला। तत्पश्चात, महिला ने साज से सम्पर्क करने का भी प्रयास किया। तभी महिला को साज की फैमिली से पता चला कि वर्ष 2019 में मोहाली अदालत के आदेश के पश्चात् उनका तलाक हो गया था। साज ने महिला का गलत पता दिया था, जिसके कारण उन्हें अदालत का समन नहीं है तथा तलाक का निर्णय ले लिया गया। 

OMG! फराह खान ने जायदाद से बेटे को किया बेदखल, जानिए क्या है पूरा मामला

‘भाबीजी घर पर हैं’ में आएगा नया ट्विस्ट, विभूति जी बन गए उनकी प्यारी अंगूरी भाबी के भैया

एक्ट्रेस नहीं IPS बनना चाहती थी साक्षी तंवर, फिर इस तरह शुरू हुआ एक्टिंग करियर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -