तिरंगा लगाने छत पर गया था शख्स, हो गई दर्दनाक मौत
तिरंगा लगाने छत पर गया था शख्स, हो गई दर्दनाक मौत
Share:

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में देश के स्वतंत्रता दिवस से पहले एक दुकान पर तिरंगा लगाने के चलते बिजली का करंट लगने से 45 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस अफसर का कहना है कि यह मामला शनिवार शाम को जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर बरवाहा थाना इलाके के नर्मदा रोड क्षेत्र में हुआ। 

बरवाहा थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने कहा कि मोहन पटेल नाम के शख्स दुकान की छत पर लोहे की छड़ में राष्ट्रीय ध्वज लगा रहे थे। उसी के चलते लोहे की छड़ पास में जा रही बिजली की लाइन से छू गई। बिजली के संपर्क में आने से उन्हें तगड़ा झटका लगा। इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। मगर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि किराने की दुकान का मालिक अशोक खंडेलवाल है। मृतक का नाम मोहन पटेल बताया जा रहा है। वह किराने की दुकान में बतौर कर्मचारी के तौर पर काम करते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की तहकीकात की जा रही है। 

बता दे कि 15 अगस्त को पूरे देश में स्वतंत्रता के 75 वर्षों का जश्न मनाया जाएगा। इस दिन अलग-अलग स्थानों पर समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन दिनों पूरा देश स्वतंत्रता के रंग में डूबा हुआ है। हर तरफ हर शहर में तिरंगे का रंग लहरा रहा है। 

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर बोला हमला, जानिए क्या कहा ?

समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में खाने को लेकर आपस में लड़ पड़े लोग, मची अफरा-तफरी

भारत के वो महानायक.., जिन्होंने दुश्मन को चटाई धूल, आज कहलाते हैं 'परमवीर'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -