सोशल मीडिया पर छाया इंदौर का फायर डोसा, आपने खाया क्या?
सोशल मीडिया पर छाया इंदौर का फायर डोसा, आपने खाया क्या?
Share:

दुनिया में कई लोग हैं जो डोसा खाना पसंद करते हैं। ऐसे में डोसा कई तरह के होते हैं जैसे मसाला डोसा, रवा डोसा, पेपर डोसा, शेजवान डोसा और चीज चिली डोसा। लेकिन इस समय इंदौर का एक अनोखा डोसा मशहूर हो रहा है। यह है 'फायर डोसा' जो इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस समय पूरे सोशल मीडिया पर इस डोसे को पसंद किया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि इंदौर की यात्रा के दौरान अमर सिरोही नाम के एक फूड ब्लॉगर ने रेस्टोरेंट की खोज की जहां फायर डोसा बिकता है। उन्होंने इस अनोखी डिश को देखकर इंस्टाग्राम पर वीडियो को पोस्ट कर दिया जो आप यहाँ देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amar Sirohi (@foodie_incarnate)

इस वीडियो के आते ही यह वायरल हो गया। देखते-देखते यह इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में युवक कॉर्न, मसाले, सब्जियां, चीज और सॉस के साथ फायर डोसा तैयार करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं सबसे पहले वह तवे को तेज आंच पर गरम करता है और उसके बाद उस पर डोसा का बैटर फैला देता है। फिर डोसा को चीज पिघलने के लिए टेबल फैन के इस्तेमाल से आग में घिरा देखा गया। वहीं अंत में, डोसा को लिक्विड चीज के साथ रोल्स के रूप में परोसा जाता है। इस वीडियो के अनुसार, डोसा क्राफ्ट के विशेष फायर डोसा की कीमत 180 रुपये है।

आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर वीडियो 13 जुलाई को पोस्ट किया गया था, और उसके बाद से व्यूज और लाइक्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस वीडियो को देखने वाले लोग कमेंट सेक्शन में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आप सभी को बता दें कि इंदौर स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है और इस साल के शुरू में इंदौर के फ्लाइंग दही वड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

एलन मस्क से यूजर ने की रिक्वेस्ट, कहा- भारत में फटाफट लॉन्च कर दो Tesla कार...मस्क ने दिया ये जवाब

'मुझे यूपी के आम पसंद नहीं...', कहने वाले राहुल गांधी को रवि किशन ने दिया करारा जवाब

भद्राद्री में गोदावरी का बढ़ा जलस्तर, जारी की गई चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -