‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के चक्कर में खतरे में पड़ी लड़कियों की जान, कांग्रेस बोली, 'वैष्णो देवी में भी...'
‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के चक्कर में खतरे में पड़ी लड़कियों की जान, कांग्रेस बोली, 'वैष्णो देवी में भी...'
Share:

बरेली: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की तरफ से महिला मैराथन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के महिला वर्ग को साधने की कोशिश की गई। पिछले दिनों कई जिलों में हुई मैराथन दौड़ के बीच बरेली जिले में हुई मैराथन से संबंधित एक बड़ी घटना सामने आई। जहां कांग्रेस पार्टी अपना नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को बढ़ावा देने के चक्कर में लड़कियों की जान संकट में डाल दी है।

दरअसल, बरेली में कांग्रेस ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। मगर इस के चलते भगदड़ मच गई। इतना ही नहीं कई लड़कियां दबकर चोटिल भी हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैराथन के चलते लड़कियों की चीख पुकार सुनाई दे रही है तथा कई बच्चियों के जूते चप्पल सड़क पर बिखरे हुए है। दूसरी तरफ कांग्रेस की सीनियर नेता पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने इस दुर्घटना को लेकर बेतुका बयान दे डाला है। सुप्रिया ऐरन ने बोला, "जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है ये तो बच्चियां है, ये इंसानी फितरत होती है, मगर मैं पत्रकारों से माफी मांगती हूं, ये षड्यंत्र भी हो सकता है, कांग्रेस के बढ़ते जनाधार के कारण इस प्रकार का षड्यंत्र हो सकता है।"

वही कांग्रेस की मैराथन रैली को लेकर सुरक्षा इंतजाम में हुई चूक के प्रश्न पर कांग्रेसी नेता पत्रकारों से ही उलझ गए। धक्का मुक्की करने लगे। वहीं, घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा तहकीकात आरम्भ कर दी है। मैराथन समारोह में सम्मिलित होने आई ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की नेशनल कोआर्डिनेटर तथा यूपी वेस्ट प्रभारी संगीता गर्ग सफाई देते दिखाई दी। 

केरल भाजपा ने नेता की हत्या की एनआईए जांच की मांग की

अनिल देशमुख के खिलाफ ED ने दायर की 7000 पन्नों की चार्जशीट, इन लोगों के नाम आए सामने

मुसलामानों के बाद अब मोदी सरकार का नया टार्गेट ईसाई .., कांग्रेस नेता चिदंबरम का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -