सिंह राशि के लोगों में होती हैं ये ख़ास बातें
सिंह राशि के लोगों में होती हैं ये ख़ास बातें
Share:

भविष्य जानने कि उत्सुकता तो जीवन में हर इंसान की होती है। हर इंसान भविष्य के बारे में कुछ न कुछ जानना चाहता है। जिसमें से खास होता है, वह खुद के भविष्य के बारे में जान सके। इसके लिए वह कई ज्योतिषियों का भी सहारा लेता है। अगर आप भी अपने भविष्य से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यहां पर आज हम आपको ज्योतिष के माध्यम से राशि के अनुसार सिंह राशि के लोगों का स्वभाव बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते है कि कैसे होते हैं सिंह राशि वाले लोग?

सिंह राशि वाले लोग किसी कम्पनी के संचालक, मैनेजर, डाक्टर और फौज में अधिकारी हो सकते है। इन्हें दुर्गम या दुःसाध्य स्थानों मतलब जोखिम वाली जगहों में काम करने में मजा आता है। उत्तेजित करने वाली बातों और चीजों से इन्हें  संभल कर रहना चाहिए। बेहतर होगा हमेशा शान्तिपूर्ण वातावरण में कार्य करें।

सिंह राशि वालों के लिए लाल और हरा रंग, हीरा और कस्तूरी और रविवार का दिन शुभ माना जाता है। इनके शुभ अंक 1, 2, 3, 4, 7, 8 होते हैं। इनके मित्र अधिक होते हैं, किन्तु सच्चे मित्र कम ही मिलेंगे। मित्रों से हृदय की बातें न बतायें इससे हानि होने का भय है। ये लोग कई बार कोई काम बिना विचारे ही कर डालते हैं।

सामान्य  रूप से सिंह राशि वाले गर्म स्वभाव के होते हैं, इसका अर्थ गुस्सैल नहीं बल्किृ उर्जा से भरे होना है। इनके विचार हमेशा उच्च रहते हैं। ये लोग किसी भी बात का निर्णय बहुत शीघ्रता से करते है। ये दयावान और शूर-वीर होते  हैं, साथ धार्मिक भावनाओं में रूचि रखते हैं।

सिंह राशि वाले सदा सब में विश्वास करते हैं। वैसे तो इनका स्वास्थ्य ठीक रहता है, पर हृदय रोग और कभी कभी खांसी के हमले का भय सम्भव है। प्रतिदिन कुछ समय के लिए पूर्ण विश्राम करना चाहिए।

 

राशि के अनुसार करें ये काम, समाज में मिलेगा भरपूर मान-सम्मान

राशि के अनुसार जानें, कैसा बीतेगा आपका अप्रैल माह?

ये चार राशि जिनकी किस्मत हमेशा इनके साथ होती है

इन तीन राशियों में प्रबल होता है प्रेम विवाह का योग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -