बिहार में पार हुई हैवानियत की हदें! इंसान ने कुत्ते को बनाया अपनी हवस का शिकार
बिहार में पार हुई हैवानियत की हदें! इंसान ने कुत्ते को बनाया अपनी हवस का शिकार
Share:

पटना: बिहार की राजधानी पटना से इंसानियत को शर्मसार करने वाली ऐसी ही घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने गली के आवारा कुत्ते के साथ ना केवल बलात्कार किया बल्कि, उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पशु अधिकारों के लिए काम कर रहे एक NGO की पहल पर अपराधी के विरुद्ध FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दरअसल, पशुओं के अधिकारों के लिए काम कर रही स्वयंसेवी संस्था निधि भूरी फाउंडेशन ने फुलवारीशरीफ थाने में शिकायती आवेदन दिया कि एक मनुष्य ने कुत्ते को अपनी हवस का शिकार बनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भी पुलिस को दिखाया गया। आवेदन के आधार पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं बलात्कार की धाराओं में अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस उसकी खोज कर रही है। 

बिहार के लिए यह घटना नई है मगर, इससे पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। वहां भी इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई तथा पुलिस छानबीन कर रही है। दिल्ली के इंद्रपुरी क्षेत्र में स्थित जेजे कॉलोनी में एक व्यक्ति  ने अपने घर में कुत्ते के साथ बलात्कार किया। पड़ोसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उसके बयान पर मुकदमा दर्ज कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। वही दिल्ली के हरिनगर में एक शख्स ने आवारा कुत्ते को साथ बलात्कार किया था। घटना का शर्मनाक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई की।

नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार करने के दोषी को 20 साल की जेल, 33 हज़ार रुपए जुर्माना

अस्पताल में घुस कर मानसिक रूप से बीमार महिला का बलात्कार, आरोपी महबूब पाशा गिरफ्तार

प्रेम जाल में फंसाकर शख्स ने किया कई वर्षों तक बलात्कार, फिर जो किया उसे जानकर काँप उठेगी रूह

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -