अचानक गिर गई निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट, 2 लोगों की हुई मौत
अचानक गिर गई निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट, 2 लोगों की हुई मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वर्ली में एक लिफ्ट में हादसा हो गया है। घटना वर्ली के अविघना टावर क्षेत्र की है, जहां निर्माणाधीन भवन की लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई है। चिकित्सालय ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिछले दिन रविवार को दिल्ली की एक लिफ्ट में भी ऐसी ही दुर्घटना हुई थी। दिल्ली के नारायणा क्षेत्र में एक गुटखा फैक्ट्री में 3 श्रमिकों की मौत हो गई थी। लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई तथा वह गिर गई। 

वही इसी दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 1 व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना दिल्ली के नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया से सामने आया था। जहां फेज 1 क्षेत्र में कारखाने की लिफ्ट खराब हो गई थी। दिल्ली में लिफ्ट दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर आई। चोटिल व्यक्ति का नाम सूरज है जो कि गोल मार्केट दिल्ली में रहता है। चोटिल की आयु केवल 24 वर्ष बताई गई जिसका कि दिल्ली के ही बीएलके चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

वही कुछ दिनों पहले यूपी के अलीगढ़ से भी ऐसी ही एक दर्दनाक खबर सामने आई थी। अलीगढ़ के हरदुआगंज में रामघाट रोड स्थित रसिक टावर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने पर 1 की मौत हो गई थी जबकि 5 लोग घायल हो गए थे। चोटिल व्यक्तियों को इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

बिहार में हुआ बड़ा हादसा, 8 लोगों की हुई मौत

मौसी ने ही करवा दी भांजे की हत्या, चौंकाने वाली है वजह

मॉस्को से गोवा जा रही फ्लाइट में बम की सूचना, मचा हड़कंप, जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -